{"_id":"5d20f4a68ebc3e6cc0503e43","slug":"india-will-be-the-third-largest-economy-in-ten-years-lakshmi-narayan-aligarh-news-ali2076919137","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत: लक्ष्मी नारायण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा भारत: लक्ष्मी नारायण
Sun, 07 Jul 2019 05:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 05:16 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता लक्ष्मी नारायण
- फोटो : Amar Ujala
प्रदेश के कृषि मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण सिंह ने कहा है कि पहली बार किसी सशक्त महिला ने बजट पेश किया है। जिसमें गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी सबका पूरा ध्यान रखा गया है। कृषि मंत्री भाजपा सदस्यता अभियान के बाद मीडिया से मुखातिब हो रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दिशा निर्देश पर भारतीय अर्थव्यवस्था गुजरे पांच साल में 23वें से 6वें पायदान पर पहुंची है। आने वाले दस वर्षों में भारत दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में शुमार होगा।
विज्ञापन
विपक्ष के निष्क्रिय होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की पहचान गाय, गंगा और गीता से होती है। विपक्षी दलों ने इन तीनों पहचान को नकार दिया था, इसलिए जनता और गोमाता के अभिशाप से विपक्ष ही किनारे लग गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गोवंश द्वारा फसलों के नष्ट करने को मुद्दा बनाया गया था, लेकिन पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष सभी फसलों का उत्पादन बढ़ा है। हर जिले में निराश्रित गोवंश के लिए गोशाला बन रही है। इसके लिए हर जिले को 1.30 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। इस दौरान उनके साथ पूर्व कबीना मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू सहित अन्य नेता मौजूद रहे।