फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Independence Day will be celebrated with pomp on Monday

Azadi Ka Amrit Mahotsav: आज धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Sun, 14 Aug 2022 11:55 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 14 Aug 2022 11:55 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस को लेकर अमृत महोत्सव 11 अगस्त से मनाया जा रहा है। इसको लेकर प्रति दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य आयोजन सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होगा। इसे लेकर जगह-जगह ध्वजारोहण व राष्ट्रगान की तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन
Independence Day will be celebrated with pomp on Monday
मसूदाबाद बस स्टैंड पर आजादी के अमृत महोत्सव पर लाइटों से जगमगाता बस स्टैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। जिले भर में हर-घर तिरंगा फहरा रहा है। सोमवार को जगह-जगह ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान गुंजायमान होगा। इसको लेकर पुलिस प्रशासनिक स्तर पर और तमाम सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों में तैयारियां जारी हैं। वहीं, शहर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। शहर को नौ सेक्टरों में बांटकर सेक्टर स्कीम लागू की गई है। साथ ही, शहर के सभी थानों को दो दिन के लिए अतिरिक्त फोर्स दिया गया है।
विज्ञापन




स्वतंत्रता दिवस को लेकर अमृत महोत्सव 11 अगस्त से मनाया जा रहा है। इसको लेकर प्रति दिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मुख्य आयोजन सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होगा। इसे लेकर जगह-जगह ध्वजारोहण व राष्ट्रगान की तैयारियां चल रही हैं। मुख्य कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन के सभी भवनों पर ध्वजारोहण व राष्ट्रगान की तैयारी है। शहर में सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणवत के अनुसार, शहर को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। सभी थानों को अतिरिक्त फोर्स दिया गया है।
विज्ञापन




इस बार स्वतंत्रता दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। सभी जनपदवासियों को इस पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। स्वतंत्रता दिवस के महत्व को भावी पीढ़ी को अवगत कराने की आवश्यकता है ताकि देश के भावी कर्णधार स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से अवगत हो सकें। अमृत महोत्सव इसी उद्देश्य से मनाया जा रहा है। - इंद्रविक्रम सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार स्वतंत्रता दिवस पर मनाया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव हमें हमारे वीर बलिदानियों से अवगत करा रहा है। हम उनको याद करते हुए बच्चों को भी उनके बलिदानों से अवगत कराना है। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं सहित यह भी अपील है कि देश के विकास को लेकर हम एकजुट हों और अमृत महोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाएं। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी।

आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जा रहे स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। लोगों से अपील है कि एकजुटता व हर्षोल्लास के साथ इस महोत्सव को मनाएं और समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का संकल्प इस मौके पर लें, ताकि हमारा देश विकास की ओर लगातार आगे बढ़ सके। - गौरव दयाल, मंडलायुक्त।



सभी को अमृत महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। लोगों से अपील है कि संयम का परिचय देकर हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाएं। कानून न टूटे और न कोई तोड़ पाए। इस बाद का खुद सभी ध्यान रखें। देश के विकास की ओर सोचकर संकल्प लें। - दीपक कुमार, डीआईजी रेंज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed