फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Indecency with a woman who went for X-ray, video goes viral

Aligarh News: एक्सरे कराने गई महिला से अभद्रता, वीडियो वायरल

Mon, 03 Jun 2024 05:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Indecency with a woman who went for X-ray, video goes viral
महानगर के रामघाट रोड इलाके के एक डाइग्नोस्टिक सेंटर में एक्सरे कराने आई महिला के लिए कर्मचारी ने अभद्र टिप्पणी कर दी। इसे लेकर महिला भड़क गई और हंगामा करते हुए कर्मचारी का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। जिसका पुलिस ने संज्ञान लिया है, मगर अभी तक महिला की पहचान नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस जांच करते हुए उसकी पहचान के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


बताया गया है कि महिला दोपहर में एक्सरे कराने गई थी। तभी वहां एक कर्मचारी ने उससे अभद्रता कर दी। आपत्तिजनक बातें सुनकर महिला भड़क गई। उसने हंगामा किया और कर्मचारी का वीडियो बना लिया। यह वीडियो किसी व्यक्ति ने एक्स के जरिये वायरल कर दिया। जिसका पुलिस ने संज्ञान लिया है। सीओ तृतीय एएसपी अमृत जैन के अनुसार यह मामला संज्ञान में आया है। अभी तक उस महिला की पहचान नहीं हुई है। उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ में मामले में जांच की जा रही है। सेंटर पर भी पुलिस भेजकर जानकारी कराई गई है। महिला अगर कुछ लिखकर देती है तो आगे कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed