Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Increasing terror of monkeys residents upset in Aligarh

अब लगने लगा है डर: बंदरों का बढ़ रहा आतंक, छत पर जाना किया बंद

Tue, 24 Jan 2023 08:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 24 Jan 2023 08:00 AM IST
सार

अलीगढ़ का शायद ही कोई ऐसा माेहल्ला, कॉलोनी होगी जहां बंदरों का आतंक न हो। बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि पलक झपकते ही खाने-पीने की चीजों को झपटकर ले जाने के अलावा तमाम सामानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बंदरों को रोकने पर वे हमलावर हो रहे हैं और लोगों को घायल कर रहे हैं।

विज्ञापन
Increasing terror of monkeys residents upset in Aligarh
मोहल्ले में छत पर बैठे बंदर

विस्तार

शहर में बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। रोजाना बंदर किसी न किसी पर हमला बोलकर उन्हें घायल कर रहे हैं। खासकर बच्चों एवं महिलाओं पर बंदर हमला बोलकर उन्हें घायल कर रहे हैं। इससे अस्पताल में पीड़ितों को इलाज के लिए भटकते हुए देखा जा सकता है। बंदरों के डर से लोगों ने अकेले घर से बाहर निकलना तक बंद कर दिया है।

विज्ञापन


बंदरों की बढ़ती जनसंख्या चिंता का विषय बन रही है। नगर निगम एवं प्रशासनिक अफसर शिकायतों के बाद भी बंदरों के आंतक से निजात नहीं दिला पा रहा हैं। शहर का शायद ही कोई ऐसा मोहल्ला, कॉलोनी होगी जहां बंदरों का आतंक न हो। शहर के धनीपुर मंडी, एटा चुंगी, विकास नगर, रावण टीला, सुरेंद्र नगर, दुबे का पड़ाव, रामघाट रोड, किशनपुर तिराहा, ऊपरकोट, देहलीगेट, महावीरगंज, बारहद्वारी, रघुवीरपुरी आदि इलाकों में बंदरों के डर से लोगों ने घरों से अकेले बाहर तक निकलना बंद कर दिया है।
विज्ञापन


छत पर कपड़े सुखाने एवं शाम के वक्त टहलने वाले लोगाें ने डर से छत पर ही जाना बंद कर दिया है। बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि पलक झपकते ही खाने-पीने की चीजों को झपटकर ले जाने के अलावा तमाम सामानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बंदरों को रोकने पर वे हमलावर हो रहे हैं और लोगों को घायल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदरों का इस कदर आतंक है कि बच्चों का खास ध्यान रखना पड़ता है कि वे कहीं गली में या छत पर अकेले न चले जाएं, जिससे उन्हें बंदर नुकसान न पहुंचा दें। - नेहा जैन, सेंटर प्वाइंट
बंदरों के डर के चलते घर को बंद करके रखना पड़ता है। घर खुला देखते ही बंदर घुस आते हैं और घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचाते हैं। - सीमा सिंह, धनीपुर मंडी
बंदरों के आतंक के चलते छत पर कपड़े, जूते, दाल आदि सुखाना भी मुश्किल हो रहा है। कपड़ों को उठाकर ले जाते हैं और उन्हें फाड़ देते हैं या उठा कर कहीं फेंक आते हैं। - एमनाह अख्तर, जमालपुर
बाजार से खाने-पीने का कोई भी सामान खरीदकर लाने में अब डर लगता है। पता नहीं बंदर कब आकर झपट्टा मार दे और सामान को छीनकर ले जाए। - करिश्मा सिंह, मेलरोज बाईपास
पिछले दिनों बंदरों का एक झुंड घर में आ गया, भगाने की कोशिश में हमलावर हो गया। किसी तरह भागकर खुद को बचाया। इस बीच बंदरों ने घर का सामान तोड़ डाला। - खुशबू कुमारी, मेलरोज बाईपास

बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ चुका है कि अकेले घर से बाहर जाना मुश्किल हो जा रहा है। खासकर बच्चों को स्कूल जाने एवं वापस लाने में पूरा ध्यान रखना पड़ रहा है। - अरीना अहमद, जमालपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed