फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Increasing road accidents... this year 1157 lost their lives

अलीगढ़ः बढ़ रहे सड़क हादसे... इस साल 1157 ने गवाईं जान

Wed, 15 Dec 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Increasing road accidents... this year 1157 lost their lives
राजा तिवारी
विज्ञापन

ऐ भाई जरा देख के चलो, आगे ही नहीं, पीछे भी, दाएं ही नहीं, बाएं भी... यह गीत अलीगढ़ मंडल के वाहन चालकों पर सटीक बैठता है, क्योंकि पांच साल में अलीगढ़ मंडल में सड़क हादसों और इनमें मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रशासन भले ही सड़क सुरक्षा सप्ताह जैसे अभियान चलाकर लाखों रुपये खर्च कर रहा हो, लेकिन जागरूकता के अभाव में सड़क हादसों की संख्या में कमी नहीं आ रही है।
अलीगढ़ मंडल (अलीगढ़, एटा, कासगज व एटा जनपद) में जनवरी से लेकर नवंबर तक वर्ष 2017 में जहां 1834 सड़क हादसों में 983 लोगों की मौत हुई थी। 1655 व्यक्ति घायल हुए थे। वर्ष 2021 के आंकड़ों पर गौर करें तो मंडल में 1978 सड़क हादसे हुए। इनमें मृतकों की संख्या बढ़कर 1157 हो गई। 1584 व्यक्ति घायल हो गए हैं। इनमें 80 प्रतिशत हादसे यातायात नियमों के उल्लंघन, चालक की लापरवाही के कारण हुए हैं॥ 20 प्रतिशत हादसों में ब्लैक स्पॉट, मौसम (वर्षा व कोहरा), सड़क की बनावट, मोड़, इंजन में कमी, ब्रेक, पैडल की खराबी जैसी समस्याएं रहती हैं।
विज्ञापन

- हादसों के बढ़ने का कारण वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का पालन न करना और गति से समझौता न करना है। इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। चालान, जुर्माने आदि की कार्रवाई भी की जा रही है। जिससे लोग जागरूक हों और अच्छे ढंग से वाहन चलाए। इससे हादसे रुक सकते हैं। - मो. फरीदउद्दीन, आरटीओ प्रवर्तन।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जनपदवार सड़क दुर्घटनाओं की संख्या
2017 2018 2019 2020 2021
अलीगढ़ 724 761 852 784 825
एटा 500 460 529 370 513
हाथरस 353 403 363 311 320
कासगंज 257 319 247 333 320
कुल योग- 1834 1943 1991 1778 1978
--
जनपदवार मृतकों की संख्या
2017 2018 2019 2020 2021
अलीगढ़ 406 425 479 452 456
एटा 270 292 272 209 277
हाथरस 197 224 212 187 218
कासगंज 110 138 166 167 206
कुल योग- 983 1079 1129 1015 1157
जनपदवार घायलों की संख्या
2017 2018 2019 2020 2021
अलीगढ़ 634 755 849 723 821
एटा 445 363 353 211 328
हाथरस 383 338 307 240 246
कासगंज 193 206 208 180 189
कुल योग- 1655 1662 1717 1354 1584
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed