{"_id":"6068d00f8ebc3edbca372329","slug":"increase-sector-in-block-city-office-news-ali2602278153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े ब्लॉकों में सेक्टरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े ब्लॉकों में सेक्टरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। चुनाव के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखने को बड़े विकास खंडों में सेक्टरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। तहसील व ब्लॉक स्तर पर दो दिन में कंट्रोल रूम, बूथ व ब्लॉकवार कम्युनिकेशन प्लान एवं रूट चार्ट बनाने के लिए कहा गया है।
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 की व्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को अपर जिलाधिकारी वित्त विधान जायसवाल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। एडीएम वित्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग के अनुसार जनपद में मतदान 29 अप्रैल एवं मतगणना 02 मई को निर्धारित है। नामांकन का कार्य 17 एवं 18 अप्रैल को किया जाएगा।
विकास खंड वार सेक्टर समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि वर्तमान में जनपद में 170 सेक्टर बनाए गए हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि बड़े विकास खंडों में सेक्टर की संख्या को बढ़ाया जाए। खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में बिजली, पानी, शौचालय, रैंप फर्नीचर समेत साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। आठ अप्रैल से सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा बूथों का निरीक्षण किया जाएगा। बदले गए बूथों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार देख रहे अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य को गंभीरता से लें। यदि किसी भी स्तर पर गलती पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई होना तय है। उन्होंने तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर अगले दो दिन में कंट्रोल रूम खोले जाने एवं बूथवार, ब्लॉकवार कम्युनिकेशन प्लान एवं रूट चार्ट बनाने के निर्देश दिए। नो ड्यूज देने में हीलाहवाली करने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों को चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए नामांकन के दौरान जमानत राशि के चालान बैंकों में समय से जमा किए जाएं। रिटर्निंग आफिसर को निर्देशित किया गया कि नामांकन प्रपत्रों की आनलाइन फीडिंग के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। नामांकन का कार्य प्रात: 8 बजे से सायं 5 बजे तक कराया जाएगा। पोलिंग पार्टियों की रवानगी, मतदान एवं मतगणना कार्य पर भी विस्तार से चर्चा की गयी। संचालन सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार द्वारा किया गया।