फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Increase passenger facilities at the station: ADRM

स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाएं : एडीआरएम

Sun, 14 Sep 2025 02:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Increase passenger facilities at the station: ADRM
प्रयागराज मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालक (एडीआरएम इंफ्रा) मो. मुबश्शिर वारिस ने शनिवार को रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया और यहां उपलब्ध यात्री सुविधाओं को परखा। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश अधीनस्थ अफसरों को दिए।
विज्ञापन




उन्होंने स्टेशन पर मिली खामियों को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और उनमें सुधार के भी निर्देश दिए। एडीआरएम इंफ्रा. प्रयागराज मंडल मो. मुबश्शिर वारिस ने स्टेशन के पैदल पुल के साथ ही प्लेटफॉर्म दो से लेकर सात तक का निरीक्षण किया। वे स्टेशन पर सफाई व्यवस्था से खुश दिखे। उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, लिफ्ट, सिविल लाइंस क्षेत्र व मालगोदाम क्षेत्र में बने एस्केलेटर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन





एडीआरएम ने फूड प्लाजा की किचन में सफाई व्यवस्था व तैयार हो रहे खाने का भी जायजा लिया। मालगोदाम साइड में बनी नई बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म पर टाइल्स के अस्त-व्यस्त होने पर नाखुशी व्यक्त की । इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार उपाध्याय, डिप्टी एसएस राजाबाबू आदि अधिकारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed