फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   income tax survey on juberi duplex, difference found in stock

Aligarh News: जुबेरी डुप्लेक्स पर आयकर सर्वे, स्टॉक में मिला अंतर

Thu, 12 Jan 2023 08:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
income tax survey on juberi duplex, difference found in stock
अनूपशहर रोड के छेरत स्थित जुबेरी डुप्लेक्स पर बुधवार को आयकर के 21 अधिकारियों की आधा दर्जन जिलों से आईं टीमें सर्वे के लिए पहुंचीं। इस दौरान तीन वर्ष पुरानी इस फर्म के स्टॉक में काफी अंतर मिला है। इस पर टीमों ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से इलेक्ट्रानिक डिवाइसों को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

जुबेरी डुप्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड ढाई से तीन साल पहले ही शुरू हुई है। पहले इस फर्म पर इसी कंपनी की पेपर मिल चला करती थी। मगर इतने कम समय में इस फर्म का टर्न ओवर कई करोड़ पार कर गया। इस जानकारी पर टीम ने यह सर्वे किया। दोपहर में पहुंची टीम देर शाम तक जांच करती रही। इस दौरान उप आयकर निदेशक जांच अलीगढ़ असीमा महाजन निगरानी के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम ने फर्म के पिछले तीन वर्ष के खरीद बिक्री के रिकार्ड खंगाले गए। कहां से कितना माल आया और गया, यह सब देखा गया। इस दौरान स्टॉक के मिलान पर भारी अंतर मिला। इस पर टीमों ने कंप्यूटर, लैपटॉप का डाटा भी संरक्षित किया है। इसके लिए बाकायदा दो विशेषज्ञ बुलाए थे। अफसरों के के अनुसार यह फर्म दोदपुर के रफतउल्लाह खान जुबैरी व उनके बेटे अरसलान जुबैरी संचालित करते हैं। सूत्र इस बात से इंकार नहीं कर रहे कि इसके संचालन व फंडिंग में बाहरियों की भी भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जांच बेनामी संपत्ति की ओर भी इशारा कर रही है। बता दें कि इसी फर्म पर पिछले माह जीएसटी जांच में 25 लाख रुपये का स्टाफ पकड़ा गया था और 10 लाख रुपया स्टॉक भी जमा कराया गया था। इसी क्रम में यह फर्म जांच के दायरे में आई है। इसने कई वर्ष से अपना टर्न ओवर तक दाखिल नहीं किया है। जांच के दौरान फर्म के स्टाफ से पूछताछ भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed