{"_id":"6aa46bbbfc820df2de06c73b","slug":"incarcerated-prisoner-dies-during-treatment-aligarh-news-c-2-gur1004-1064555-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कारागार में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कारागार में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत
Sat, 12 Sep 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
जिला कारागार में सजा काट रहे एक 46 वर्षीय बुजुर्ग बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
धौर्रामाफी के रहने वाले लल्ला (46) को 26 जनवरी 2025 को जिला कारागार में दाखिल किया गया था। क्वार्सी थाने से एनडीपीएस अधिनियम के एक मामले में उसे दो साल की सजा सुनाई गई थी, जबकि गभाना थाने से जुड़ा गैंगस्टर एक्ट का एक अन्य मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन था।
जेल अधीक्षक पंकज सिंह के अनुसार 29 अगस्त को अचानक लल्ला के सीने में तेज दर्द और घबराहट की शिकायत हुई थी। उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए जेल के चिकित्सकों ने उसे तुरंत जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।