फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Inauguration of Madhav Conference Center in Aligarh

माधव सम्मेलन केंद्र: डिप्टी सीएम ने किया लोकार्पण,देवकी नन्दन बोले- एएमयू में बने मंदिर तो करूंगा फ्री में कथा

Mon, 07 Apr 2025 06:49 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 07 Apr 2025 06:49 PM IST
सार

कथा वाचक देवकी नन्दन ठाकुर ने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली जा रहे हैं, एएमयू में चार पांच मस्जिद है। इसलिए दिल्ली जाते समय ध्यान रखें संवैधानिक तौर पर एएमयू में एक मंदिर भी होना चाहिए। यदि एएमयू में मंदिर बन जाता है तो कथा फ्री में करेंगे। 

विज्ञापन
Inauguration of Madhav Conference Center in Aligarh
संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के मथुरा रोड पर सिंगारपुर स्थित केशव सेवा धाम परिसर में 7 अप्रैल को माधव सम्मेलन केंद्र का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लोकार्पण किया। कथा वाचक देवकी नन्दन ठाकुर ने वहां घोषगा कर दी कि एएमयू में अगर मंदिर बनता है तो वहां फ्री में कथा करूंगा।

विज्ञापन


आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अलीगढ़ प्रवास से पहले केशव सेवा धाम में बने माधव सम्मेलन केंद्र का लोकार्पण किया। उनके साथ में कथा वाचक देवकी नन्दन ठाकुर, प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख रमाशंकर, केशव सेवा समिति के अध्यक्ष श्याम नारायण, विशिष्ट अतिथि राकेश अग्रवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष अरविंद वार्ष्णेय लिबर्टी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रमणि पाठक, सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ के अध्यक्ष संदीप मंचासीन रहे। संचालन प्रधानाचार्य कुमुदेश, अवध प्रकाश बघेल, अनुपमा अग्रवाल ने किया। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं  हरिगढ़ कहूंगा क्योंकि मैं स्वयंसेवक हूं। आगे उम्मीद भी जताई कि ये हरिगढ़ होगा। माधव सम्मेलन केंद्र का भवन बहुत अच्छा है। आगे यह और बड़ा बनेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा के हर क्षेत्र में व्याप्त है। संघ शिक्षा, स्वास्थ्य संस्कृति समेत तमाम क्षेत्रों में काम कर रहा है। पीएम मोदी आरएसएस के मुख्यालय गए तो हम सभी ने देखा। सभी की निगाहें उधर ही थीं। जब उन्होंने परम पूज्य सर संघचालक कह कर संबोधित किया तो हर कोई गदगद था कि देश के पीएम कैसे आदर के साथ संबोधित कर रहे हैं। सभी को महसूस हुआ आरएसएस इतना विशाल वट वृक्ष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम सभी ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए करीब 500 वर्ष की लंबी लड़ाई लड़ी। मंदिर निर्माण कार्य मुश्किल लग रहा था। मगर मंदिर तब बना जब आरएसएस का एक स्वयंसेवक पीएम बना। जम्मू कश्मीर में 370 और 35a की धारा ऐसी थी लगता था कि समाप्त नहीं होगी। मगर वो भी हटी।अब जल्द ही पाक अधिकृत कश्मीर में भी भगवा लहराएगा। वक्फ बोर्ड बिल पारित होने के बाद पूरे देश में स्वागत हो रहा है। इसमें सांसद सतीश गौतम और सांसद अनूप वाल्मीकि ने भी मतदान किया उन्हें बहुत बहुत बधाई। 


उन्होंने महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि महाकुंभ में जो महासागर उमड़ा था वह भारत की शक्ति थी। आज गरीब कल्याण,आत्म निर्भर भारत, कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त भी रखने की जरूरत है। आज सांस्कृतिक चेतना जागृत हो रही है। नए साल में लोग गोवा जाते हैं तो  राम मंदिर में भी खूब भीड़ होती हैं। 

एएमयू में मंदिर बनवाओ फ्री में करूंगा कथा : देवकी नन्दन ठाकुर

कथा वाचक देवकी नन्दन ठाकुर हिंदुत्व पर हमला करने वालों के खिलाफ जमकर गरजे। उन्होंने जय श्रीराम का जयघोष किया। उन्होंने कहा कि ऐसा जयघोष करो कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के साथ ही साथ लाहौर तक आवाज जाए। नार्थ ईस्ट भारत से अलग हो रहा था। मगर संघ ने नार्थ ईस्ट के लिए सेवा कार्य किया, जिससे उसे बचाया जा सका। हमारा काम जगाना है, हम जगाने आए हैं, आप सभी जगें। आज हमारे देश की जो स्थिति है 15 साल बाद क्या हम इस की सभा कर पाएंगे। वक्फ बोर्ड बिल पारित होने पर बहुत बहुत बधाई, जो कुछ करना है आज ही करो। कल के लिए मत टालो। आज ही करना है। बंगाल में राम नवमी पर पत्थर पड़े तुम्हारे पर नहीं पड़े, इसलिए तुम बैठे हो। इसलिए चेत जाओ। वरना परिणाम खतरनाक होगा। 


देवकी नन्दन ठाकुर ने कहा कि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली जा रहे हैं, एएमयू में चार पांच मस्जिद है। इसलिए दिल्ली जाते समय ध्यान रखें संवैधानिक तौर पर एएमयू में एक मंदिर भी होना चाहिए। यदि एएमयू में मंदिर बन जाता है तो कथा फ्री में करेंगे। 

भारतीय संस्कृति की दिखी झलक 
इससे पहले सीबी गुप्ता विद्या पीठ के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी। सबसे पहले सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। नृत्य के माध्यम से कश्मीर की खूबसूरत संस्कृति को प्रगट किया। हम मिलते हैं ऐसे तो दुश्मन भी हिलते हैं गीत पर बच्चों ने सभी को देशभक्ति की भावना से भर दिया। बेटी बचाने को लेकर बच्चों की प्रस्तुति ने सभी को भावुक कर दिया। 

कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण से बना है भवन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बृज प्रांत के सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख रामशंकर ने कहा कि यह भवन कार्यकर्ताओं के त्याग और समर्पण का है। डॉक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में संघ की स्थापना की थी तब सोचा नहीं होगा कि ये संगठन इतना बड़ा होगा। आज 2025 में हरिगढ़ में भव्य भवन बनकर तैयार हो गया। हम शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर गए।

संघ की स्थापना के समय स्थिति विपरीत थी। मगर डॉक्टर साहब ने हिन्दू समाज का संगठन किया। तमाम सेवा कार्य संघ के माध्यम से चलते हैं। उन्होंने कहा कि बृज प्रांत में सबसे बड़ा माधव सम्मेलन केंद्र बना है। हमारा समाज परिवर्तित हो रहा है। आज महाकुंभ में करोड़ों हिन्दू एकजुट होकर स्नान करते हैं। वर्तमान समय में हमें हिंदू समाज को जागृत करने की जरूरत हैं। 

इन्होंने संभाली व्यवस्थाएं

समारोह में विभाग प्रचारक गोविंद, विभाग संचालक राजकुमार सिंह, विभाग सह संघचालक ललित कुमार, विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, महानगर संघचालक अजय सराफ, महानगर प्रचारक विक्रांत, महानगर कार्यवाह रतन मित्र, डॉक्टर सुनील चौहान, पंकज कुमार, सुभाष लिटिल, सीए अनिल वार्ष्णेय, वरिष्ठ प्रचारक कालीचरण और मनवीर सिंह ने व्यवस्थाएं संभाली। 


ये रहे मौजूद
समारोह में सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद अनूप वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह, एमएलसी डाक्टर मानवेंद्र प्रताप सिंह, बरौली विधायक ठाकुर जयवीर सिंह, कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक मुक्ता राजा, छर्रा विधायक ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह, इगलास राजकुमार सहयोगी और खैर विधायक सुरेंद्र दिलेर, जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल लाला, महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य राम सखी कठेरिया, भाजपा जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर श्यौराज सिंह, अनीता जैन, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, वरिष्ठ भाजपा नेता डाक्टर राजीव अग्रवाल, ठाकुर गोपाल सिंह, विवेक सारस्वत, पुष्पेंद्र पचौरी, कृष्णा गुप्ता, पीयूष दत्त शर्मा, राजकुमार भारद्वाज, सुनील गुप्ता, वैभव गौतम, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर लोधी, महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता आदि मौजूद थे। प्रचार विभाग से भूपेंद्र शर्मा, राज नारायण सिंह, दलवीर सिंह, सुधीर मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, चेतन वार्ष्णेय, राष्ट्र सेविका समिति,हिंदू जागरण मंच, विद्या भारती, अखिल भारती विद्यार्थी परिषद,  सेवा भारती, संस्कृत भारती, संस्कार भारती, क्रीड़ा भारती, रोजगार भारती आदि संगठन के भी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed