फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In your court, O Mother, one finds happiness

Aligarh News: तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है...

Fri, 16 Oct 2026 03:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Fri, 16 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
In your court, O Mother, one finds happiness
देवी मंदिर में पूजन करतीं महिलाएं। - फोटो : samvad
शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा के पंचम स्वरूप देवी स्कंदमाता की पूजा हुई। सुबह से रात तक घंटों की गूंज और माता रानी के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन


नौरंगाबाद स्थित नवदुर्गा मंदिर, सिद्धपीठ चामुंडा मंदिर, पथवारी मंदिर, वैष्णो मंदिर में महिलाओं ने भजन संध्या आयोजित कर मातारानी का गुणगान भी किया। उधर, नवरात्र पर शहर भर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। गली-मोहल्लों के अलावा घरों में देवी जागरण, दुर्गा स्तुति का पाठ किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन



माता की चौकी में गूंजे भजन, डांडिया पर झूमीं महिलाएं
घनश्यामपुरी के संत रविदास नगर स्थित गली नंबर तीन के शिव-पार्वती मंदिर में स्वयंसेवकों ने हवन-पूजन के बाद माता की चौकी सजाई। श्रद्धालुओं ने माता रानी का गुणगान कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। मेलरोज बाईपास स्थित खाटू श्याम मंदिर में माता की चौकी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पंडित लोकेश शास्त्री ने पूजन कराया। पार्षद नीलेश उपाध्याय, रिंकू पंडित और रमेशचंद्र लोधी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। पूर्व मेयर शकुंतला भारती समेत अन्य भजन गायकों ने माता की भेंट प्रस्तुत कीं। शनि मंदिर में पंचम माता रानी की चौकी सजी। कृष्णा गुप्ता और वंदना ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। महिलाओं ने माता के भजन गाए और डांडिया नृत्य किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed