फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In the protest of caa and nrc women surrounded at uparcot police station and shouted slogans.

धरने पर बैठीं महिलाओं ने घेरी कोतवाली, जमकर नारेबाजी

Sat, 22 Feb 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
In the protest of caa and nrc women surrounded at uparcot police station and shouted slogans.
उपरकोट कोतवाली पर एनआरसी व सीएए के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
शाहजमाल ईदगाह के सामने सीएए और एनआरसी के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं ने शुक्रवार की रात को ऊपरकोट कोतवाली का घेराव कर लिया और जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने मांग रखी कि उनको धरना स्थल पर टेंट लगाने की अनुमति दी जाए, वरना वह कोतवाली के सामने ही धरना देती रहेंगी। 800 के करीब महिलाओं की संख्या को देखते हुए आला अधिकारियों ने तत्काल वहां महिला पुुलिस बल को भेजा। साथ ही खुद भी उनको समझाने-बुझाने में जुटे रहे। हालांकि महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों की बातों को अनसुना करते हुए जोरदार नारेबाजी जारी रखी। पुलिस को महिलाओं को रोकने के लिए बैरीकेडिंग करनी पड़ी। धरने पर बैठ महिलाओं को समझाने के लिए शहर मुफ्ती पहुंचे। लेकिन धरने पर बैठी महिलाओं ने शहर मुफ़्ती की कोई बात नहीं मानी और लगातार नारेबाजी करती रहीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात को बारिश और ओलावृष्टि के बाद महिलाओं ने वहां टेंट लगाने की मांग कर दी थी। पुलिस ने इस मांग को नकारते हुए अनुमति देने से इंकार कर दिया। इसे लेकर देर रात को भी वहां महिलाओं की अधिकारियों से काफी बहस हुई। मामला शुक्रवार की रात को करीब साढ़े नौ बजे आक्रोश में बदल गया। शाहजमाल धरने से उठकर करीब 800 महिलाएं ऊपरकोट कोतवाली के सामने पहुंच गईं। यहां महिलाओं ने सरकार विरोधी और पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। महिलाओं की संख्या को देखते हुए तत्काल मामला एसएसपी तक पहुंचा। एसएसपी के निर्देश पर वहां आला अधिकारी भी पहुंच गए। इधर, सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी और सीओ द्वितीय महिलाओं को समझाने में लगे रहे। अधिकारियों ने मामले को शांत कराने के लिए महिलाओं को समझाया। देर रात करीब एक बजे तक वहां महिलाएं जुटी रहीं। रात एक बजे के बाद कोतवाली का घेराव करने पहुंची महिलाएं धीरे-धीरे कर अपने घरों को रवाना हो गईं। देर रात तक इनमें से काफी महिलाएं वापस शाहजमाल में धरना-प्रदर्शन करने पहुंच गईं और वहां पूरी रात धरने पर बैठी रहीं।
विज्ञापन

इलाहाबाद से धरने में पहुंच वकील
शाहजमाल धरनास्थल पर कुछ वकील भी पहुंच गए। वकीलों ने बताया कि वह अलीगढ़ में धरना प्रदर्शन को लेकर सजग हैं। प्रशासन को सोचना चाहिए कि ओलावृष्टि और बारिश में महिलाएं किस तरह से बिना टेंट के धरना प्रदर्शन करेंगी, इसलिए जिला प्रशासन को प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को टेंट लगाने की अनुमति देनी चाहिए।

उपरकोट कोतवाली पर एनआरसी व सीएए के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं।

उपरकोट कोतवाली पर एनआरसी व सीएए के विरोध में प्रदर्शन करती महिलाएं।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed