फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In the city's streets, 'red panic'

शहर के रसूखदारों में भी ‘लाल दहशत’

Mon, 07 Jan 2019 01:27 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 07 Jan 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
In the city's streets, 'red panic'
मैरिस रोड पर नगर निगम के निशान लगाने के बाद टूटना शुरु हुई पूर्व विधायक जफर आलम की बिल्डिंग। - फोटो : Amar Ujala
 सरकारी नाली और सड़क पर कब्जा जमाने वालों में व्यापारी और कुछ आमजन तो बदनाम हैं ही लेकिन सरकारी विभाग भी पीछे नहीं है। अलीगढ़ में तो सरकारी विभागों ने हद पार कर दी है। मैरिस रोड पर नये बने आयकर भवन की बाउंड्रीवाल पर अवैध कब्जे का लाल निशान लग गया है। इसके साथ ही वाणिज्य कर प्रवर्तन कार्यालय और पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर आवास पर भी लाल दहशत काबिज हो गई है।
विज्ञापन



इन सब जगहों पर अवैध कब्जे के निशान लगे हैं जो उनकी बाउंड्रीवाल पर लगाए गए हैं। इसके साथ ही राजस्थान के राज्यपाल एवं यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के आवास, उनके निर्माणाधीन होटल, लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. सुनील सिंह के आवास, पूर्व सपा विधायक जफर आलम की बिल्डिंग पर भी निशान लगाया गया है। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इन सभी ने लगभग एक मीटर तक अवैध निर्माण किया है। कहीं ये जगह कम कहीं ज्यादा है। नक्शे के अनुसार अवैध कब्जे पर निशान लगाया गया है। जिसको हटवाने के लिए कह दिया गया है। अगर नहीं हटाया गया तो नगर निगम प्रवर्तन दल कार्रवाई करेगा। इनके साथ नूर महल मसजिद की बाउंड्री भी अवैध कब्जे की जद में आई है। इस पर भी निशान लगा है।  
विज्ञापन


 नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान की दहशत पूरे शहर पर है। अधिकांश सड़कों और प्रमुख बाजारों में लोग खुद ही अपने अवैध निर्माण हटा रहे हैं। दिन से रात तक ड्रिल मशीनें चल रही है। मजदूरों के हथौड़े खटक रहे हैं। लोग दुकानों के शटर, बाहर बढ़े हुए निर्माण खुद ही हटा रहे हैं। जिससे वो नगर निगम की कार्रवाई से होने वाले ज्यादा नुकसान से बच सके। शहर में जहां जहां भी नगर निगम ने अवैध निर्माण को लेकर निशान लगाए हैं उन सभी जगहों पर लोग खुद ही अवैध निर्माण हटाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed