फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In the absence of an ambulance on the street Death

एंबुलेंस के अभाव में सड़क पर मौत

Sat, 17 Sep 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 17 Sep 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
सरकारी एंबुलेंस सेवा का शर्मनाक कारनामा शुक्रवार को जट्टारी में लोगों ने देखा। चिकनगुनिया से पीड़ित महिला सड़क किनारे तड़पती रही, लेकिन लोगों के फोन करने के बावजूद देर तक सरकारी एंबुलेंस नहीं पहुंची। 22 वर्षीय महिला ने तड़पते हुए वहीं दम तोड़ दिया तब पहुंची एंबुलेंस चालक ने शव उसके घर एटा पहुंचाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

मां के शव के पास विलखते दो छोटे बच्चों और परिजनों के आंसुओं से स्थानीय दुकानदारों का दिल पसीजा। आपस में चंदा जुटाने का काम शुरू हुआ। तभी जट्टारी चौकी इंचार्ज उमेश कुमार यादव को जानकारी हुई तो उन्होंने एंबुलेंस बुलाई, जिससे शव महिला के घर भेजा जा सका।
विज्ञापन

प्रीति नाम की यह महिला एटा जिले के मिरैची थाना क्षेत्र के गांव रफीपुर चांडी निवासी अमित की पत्नी है। अमित फरीदाबाद में सरिया फैक्ट्री में मजदूरी करता है। पिछले कुछ समय से उसकी पत्नी चिकनगुनिया से बीमार थी। उसके पास पत्नी के इलाज को धन नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित के पिता मातादीन एवं भाई धर्मेंद्र फरीदाबाद से प्रीती को इलाज के लिए एटा अपने घर ले जा रहे थे। रास्ते में बस में तबीयत बिगड़ी तो यात्रियों की सलाह पर परिजनों ने अस्पताल ले जाने के लिए जट्टारी में एक जगह उतर गए। पास पैसे थे नहीं।

लोगों को बताया तो मोबाइल से लोगों ने सरकारी एंबुलेंस सेवा को फोन किया। पर एंबुलेंस उसकी मौत के बाद ही पहुंची। इस दौरान कई घंटो तक जरतौली मोड़ पर सड़क किनारे लोगों की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed