{"_id":"65415d02d9c16f65ac071845","slug":"in-charge-of-sub-health-center-beaten-up-complaint-filed-aligarh-news-c-118-1-ldh1001-156-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को पीटा, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को पीटा, दी तहरीर
विज्ञापन
लोधा थाना क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर के उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को गांव के एक युवक ने पीट दिया। सूचना पर पुलिस कर्मी पहुंच गये और घटना की जानकारी कर आरोपी की तलाश में जुट गए। उप स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने लोधा थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
राजस्थान के जिला करौली तहसील हिडौल सिटी के गांव गोपीपुर निवासी उदयसिंह ने बताया कि वह इस्माइलपुर के उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी हैं। डेंगू और अन्य बुखार के बचाव के लिए अभियान चल रहा है। छोटे छोटे बच्चों का टीकाकरण हो रहा है। इस कार्य के दौरान गांव के इस्माइलपुर निवासी अनिल उर्फ अतुल शर्मा उप स्वास्थ्य केंद्र पर आया और जाति सूचक शब्दों के साथ गाली देने लगा।
मेज पर रखे लैपटॉप को उठाकर उनके सिर पर दे मारा, जिससे वह जख्मी हो गए। हाथ की घडी टूट गई। ओपीडी का रजिस्टर फाड़ दिया गया। शोरशराबा सुन कर ग्रामीण आ गए। इस बीच वह भाग गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। आरोपी की तलाश शुरू की गई। इसके बाद लोधा थाने में अनिल के खिलाफ तहरीर दी। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।