{"_id":"5e5ebfbb8ebc3ef4060f934d","slug":"in-aligarh-woman-died-in-road-accident-at-ramgaht-road-city-office-news-ali2282791188","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले सीवर से बचने के प्रयास में ट्रक ने महिला को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले सीवर से बचने के प्रयास में ट्रक ने महिला को रौंदा
Wed, 04 Mar 2020 03:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 03:07 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में रामघाट रोड पर हुए हादसे के बाद घटना स्थल पर खड़ा ट्रक।
- फोटो : CITY OFFICE
क्वार्सी थाना क्षेत्र के रामघाट रोड पर मंगलवार रात मेनहोल के खुले सीवर से बचने के दौरान ट्रक ने स्कूटी सवार दंपती को चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ताला कारोबारी पति बाल-बाल बच गए। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
वाकया रात दस बजे करीब का है। ताला कारोबारी यासीन निवासी शाहजमाल देहली गेट अपनी पत्नी रुखसाना (45) के साथ स्कूटी से रामघाट रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती पत्नी की गर्भवती भाभी को देखने जा रहे थे।
विज्ञापन
रघुवीर बाल विद्या मंदिर स्कूल के सामने पहुंचे ही थी कि पीछे से आते एक ट्रक ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। रुखसाना स्कूटी में टक्कर लगते ही सड़क पर आ गिरी और पहियों के नीचे आ गई। यासीन सड़क किनारे जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को तत्काल दीनदयाल अस्पताल भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर क्वार्सी के मुताबिक पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा है, जिसमें रघुवीर बाल विद्या मंदिर के सामने रामघाट रोड पर नगर निगम के खुले मेनहोल से बचने के दौरान ट्रक द्वारा स्कूटी को चपेट में लेने का वाकया कैद हुआ है।
पुुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, ट्रक को चालक सहित हिरासत में ले लिया है। यासीन ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों को रो रोकर बुरा हाल है।