फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In Aligarh, three times more women than men over the age of 100

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: अलीगढ़ में सौ से अधिक उम्र के पुरुषों से तीन गुना अधिक हैं महिलाएं

Tue, 01 Oct 2024 01:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 01 Oct 2024 01:39 PM IST
सार

बुजुर्ग गृहिणी शांति देवी बताती हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उन्होंने खानपान पर विशेष ध्यान दिया। बढ़ती उम्र के साथ ज्यादा तला-भुना खाने से परहेज किया और घर के नियमित कार्यों में सक्रिय रहीं। वह कहती हैं कि शाकाहार से काफी बीमारियों से दूर रहकर लंबी आयु प्राप्त की जा सकती है।

विज्ञापन
In Aligarh, three times more women than men over the age of 100
बुजुर्ग मतदाता - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ जिले में सौ से अधिक उम्र के पुरुषों से तीन गुना अधिक महिलाएं हैं। अलीगढ़ में इस श्रेणी में कुल 134 मतदाता हैं, जिनमें 97 महिलाएं और 37 पुरुष हैं। सर्वाधिक अतरौली विधानसभा क्षेत्र में 39 महिलाएं और 11 पुरुष, खैर विधानसभा में 19 महिलाएं और 11 पुरुष, छर्रा में 16 महिलाएं और 8 पुरुष, इगलास में 14 महिलाएं और 3 पुरुष, कोल में 3 महिलाएं और एक पुरुष, बरौली में 6 महिलाएं और 3 पुरुष। अलीगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 100 साल से अधिक का एक भी मतदाता नहीं।
विज्ञापन


85 से अधिक उम्र वालों में महिलाएं आगे
जिले में 85 से अधिक उम्र के कुल 17135 मतदाता हैं, जिनमें 6396 पुरुष और 10739 महिला मतदाता हैं। जिले की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। सर्वाधिक 2005 महिला मतदाता खैर विधानसभा क्षेत्र में हैं। इसके बाद छर्रा विधानसभा क्षेत्र में 1825, इगलास में 1748, अतरौली में 1658, बरौली में 1281, कोल में 1129, अलीगढ़ में 1093 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन


जानिए बुजुर्गों की जीवनशैली
अलीगढ़ के गांव कैथवारी निवासी 85 वर्षीय गृहिणी शांति देवी बताती हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उन्होंने खानपान पर विशेष ध्यान दिया। बढ़ती उम्र के साथ ज्यादा तला-भुना खाने से परहेज किया और घर के नियमित कार्यों में सक्रिय रहीं। वह कहती हैं कि शाकाहार से काफी बीमारियों से दूर रहकर लंबी आयु प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • अतरौली के नगाइचपाड़ा निवासी 90 वर्षीय मदनलाल भारद्वाज अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देते हैं। संतुलित आहार के साथ जरूरी व्यायाम और नियमित टहलना जारी है। वह स्वास्थ्य के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करते हैं तथा युवा पीढ़ी को सभी प्रकार के व्यसनों से दूर रहने की सलाह देते हैं।
  • अतरौली निवासी 92 वर्षीय साहित्यकार ठा. रामगोपाल सिंह कहते हैं कि किसी भी मनुष्य को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग रहता है। वर्तमान समय में अधिकांश लोग तनाव में रहते हैं। यदि सूक्ष्म व्यायाम और अपने खानपान पर ध्यान दें तो लंबी उम्र जी सकते हैं।
  • अतरौली निवासी 94 वर्षीय स्कूल प्रबंधक विनोद गुप्ता कहते हैं कि लंबी उम्र जीने के लिए तन और मन को स्वस्थ रखना जरूरी है। आलस्य को त्याग कर सक्रिय दिनचर्या अपनाएं। संतुलित आहार लें और सभी प्रकार के व्यसनों से दूर रहें। युवा पीढ़ी को अपने स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed