फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In a population of 37 million, only two doctors sterilization

37 लाख की आबादी में नसबंदी के सिर्फ दो डॉक्टर

Thu, 24 Nov 2016 01:51 AM IST
दीपक शर्मा
दीपक शर्मा Updated Thu, 24 Nov 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
परिवार नियोजन के लिए प्रचार-प्रसार में पैसा खर्च कर रही सरकार के मकसद को व्यवस्था की खामियां पूरा नहीं होने दे रही हैं। अलीगढ़ जिले की बात करें तो नसबंदी के लिए यहां 37 लाख की आबादी पर मात्र दो डॉक्टर ही हैं। इनमें एक डॉक्टर राम बिहारी ठा. मलखान सिंह जिला अस्पताल के हैं और दूसरी मोहन लाल गौतम राजकीय महिला चिकित्सालय की डॉ. नाहिद रिजवी हैं।
विज्ञापन


डॉ. रामबिहारी महिला और पुरुष दोनों की नसंबदी करते हैं, जबकि डॉ. नाहिद महिलाओं के ही केस डील करती हैं। इन दोनों को नसबंदी के अलावा अस्पतालों में अपनी नियमित सेवाएं भी देनी होती हैं। शासन की मंशा है कि सरकारी अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चार कैंप एक महीने में लगाए जाएं। इस तरह जिले के 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रति माह 48 नसबंदी शिविर लगने चाहिए, लेकिन हकीकत की तस्वीर इससे बेहद उलट है।
विज्ञापन


डॉ. प्रधान कहती हैं कि इन दिनों सबसे ज्यादा चलन में पीपीआईसीडीयू है, जिसे साधारण भाषा में कॉपर-टी कहते हैं। इसमें प्रसव के बाद ही महिला के शरीर में इंप्लांट कर दिया जाता है। इसकी सफलता दर अधिक है और यह लगाने में बेहद आसान है। 10 साल तक यह काम करता है। हमारे अस्पताल में ही प्रति माह 250 से 300 केस इसके होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय की सीएमएस डॉ. गीता प्रधान कहती हैं कि महिला नसबंदी के लिए सबसे अनुकूल समय नवंबर से मार्च के बीच का होता है। इसी समय नसबंदी के सबसे ज्यादा केस आते हैं। महिला अस्पताल में प्रति वर्ष 2500 नसबंदी तक हो जाती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed