फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Impeccable voter list necessary for free, fair and peaceful voting: DM

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए त्रुटिहीन मतदाता सूची जरूरी : डीएम

Sat, 05 Nov 2022 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
Impeccable voter list necessary for free, fair and peaceful voting: DM
राजनीतिक दलों के साथ की बैठक करते जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
डीएम विक्रम सिंह ने शुक्रवार को नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक ली। इस दौरान उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त विभिन्न निर्देशों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए आवश्यक है कि मतदाता सूची त्रुटिविहीन हो। यह उपयुक्त समय है जब राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, घटाने एवं संशोधन के लिए तिथियों का निर्धारण कर दिया गया है। नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में सात नवंबर तक एवं नगर निगम क्षेत्र में 12 नवंबर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके बाद कोई भी दावा एवं आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण करने के पश्चात 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि वह अपने बीएलओ तैनात कर लें। जिला प्रशासन द्वारा आवश्यकता से कहीं अधिक बीएलओ की तैनाती की गई है, जो घर-घर जाकर दावे एवं आपत्तियां प्राप्त कर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य कर रहे हैं। जन सामान्य की सुविधा के लिए बूथों पर पदाभिहीत अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही दावे एवं आपत्तियों को नगर निगम में बनाए गए विशेष काउंटर पर भी दे सकते हैं। इस दौरान राजनैतिक दलों से जुड़े पदाधिकारियों ने मतदाता सूची में गड़बड़ी एवं सैकड़ों मतदाताओं के नाम गायब हो जाने, वार्ड आदि बदल जाने, बीएलओ के ड्यूटी से नदारद रहने आदि की शिकायतें की, जिस पर डीएम ने कहा कि मतदाताओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ अंकित खंडेलवाल, सभी एसडीएम के अलावा बीएसपी से अशोक सिंह एडवोकेट, कांग्रेस से नदीम गफूर, सीपीआईएम से इदरीश मुहम्मद, भाजपा से जितेंद्र वार्ष्णेय, वैभव गौतम, सीपीआई से इरफान अंसारी, आप से मोनिका थापर आदि जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed