{"_id":"594ec8574f1c1b58758b464d","slug":"illuminated-market-for-eid-s-istqbal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के इस्तकबाल के लिए रोशन हुए बाजार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के इस्तकबाल के लिए रोशन हुए बाजार
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
ईद के इस्तकबाल के लिए रोशन हुए बाजार
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद का चांद आज दिख सकता है। ईद के इस्तकबाल में बाजार जगमगा उठे हैं। अमीर निशां दुल्हन की तरह सज-संवर गया है। महिलाएं फुल लेंथ कुर्ता, शोल्डर कट वेस्टर्न, शोल्डर कट टॉप की सबसे ज्यादा डिमांड कर रही हैं। वहीं, चमकदार नेल पॉलिश व लिपस्टिक की जगह मेट कलर के नेल पॉलिश व लिपस्टिक पसंद किए जा रहे हैं। बाजार में अल्कोहल रहित इत्र व स्प्रे के तकरीबन दो से ढाई हजार की वैराइटी है। इनकी खुशबू से ईदगाह परिसर महक उठेगा। हाथों में मेहंदी रचने वाले कलाकार भी अमीर निशां में पहुंच गए हैं। अलबत्ता, कुछ दुकानदार खरीद-फरोख्त के मामले में बाजार कुछ ढीला बता रहे हैं।
शनिवार की दोपहर अमीर निशां में खरीदारों की तादाद कुछ कम थी, लेकिन शाम होते ही भीड़ में काफी इजाफा हो गया। रविवार को ईद का चांद दिख सकता है। अगर, ऐसा हो गया तो बाजार में काफी चहलपहल बढ़ जाएगी। चांद रात में सामान्य दिनों की अपेक्षा सबसे ज्यादा खरीदारी होती है, या यूं कहें कि पूरे रमजान की खरीदारी चांद रात की खरीदारी से कम हो पाती है। हालांकि, रविवार को चांद दिखने की उम्मीद कम है।
विदेशी टोपियों में गजब की दस्तकारी
रमजान महीना मुकम्मल होने के बाद उसका शुक्रिया अदा करने के लिए दो रकात नमाज ईदगाह व मस्जिदों में पढ़ी जाती है। नए-नए कपड़े पहनकर लोग नमाज पढ़ने जाते हैं, तो टोपियों का भी नया होना लाजिमी है। दोधपुर में दारुल किताब एंड इस्लामिक स्टोर में देश ही नहीं, बल्कि विदेश की टोपियों का खजाना है। मसलन, चेचेन्या, बांग्लादेश, पाकिस्तान, तुर्की, सीरिया समेत अन्य देशों की टोपियां हैं। चेचेन्या की टोपी अलीगढ़ में पहली बार आई है, इसकी कीमत 500 से 700 रुपये तक की है। टोपियां में गजब की दस्तकारी है। ईद में सुरमा लगाना भी लोग पसंद करते हैं, इसलिए खोजाती सुरमा की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन
दुकानदारों के बोल
बाजार में मंदी है। पहले के मुुकाबले बिक्री नहीं रही। इसकी असल वजह नोटबंदी और जीएसटी है। ईद को दो दिन बचे हैं, मगर भीड़ न के बराबर है।
-परवेज अली खान, संचालक यूनिवर्सल
इस बार बाजार थोड़ा ठंडा जरूर है, मगर फैशन व स्टाइल में गर्मी है। सूट पीछे चले गए हैं,। महिलाओं का फुल लेंथ कुर्ता, शोल्डर कट कुर्ता पसंदीदा परिधान हो गया है।
-मंसूर खान, संचालक माई फेयर लेडी
नोटबंदी व जीएसटी के चलते आज तक बाजार उबर नहीं पाया है। अलीगढ़ हो या दिल्ली के बाजार सब पर फर्क पड़ा है। पहले जैसी ईद वाली बिक्री नहीं है।
-अरशद अली, संचालक, फोर सीजन
इस बार रिकॉर्ड तोड़ खरीदारी हो रही है। चाइना जींस, पैंट, शर्ट, टी-शर्ट ने तहलका मचा रखा है। ब्रांडेड कॉपी के जूते-चप्पल की डिमांड है।
-नवेद खान, संचालक यूनी स्टाइल
वैसे तो कास्मेटिक चीजों की बिक्री होती रहती थी, लेकिन ईद के मौके पर बिक्री कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है, पर अभी बाजार में नरमी है।
शाहिद अंसारी, संचालक सनशाइन कॉस्मेटिक
ईद के मौके पर टोपियों और इत्र पर ज्यादातर फोकस होता है। इत्र के शौकीन देश ही नहीं, विदेश के भी इत्र इस्तेमाल करते हैं। स्विस अरेबियन इत्र की डिमांड है।
-आसिफ जफर आजमी, दारुल किताब एंड इस्लामिक स्टोर
कल ईद पर रहेगा डायवर्जन
- फायर सर्विस तिराहे से गूलर रोड-रघुवीरपुरी की ओर
- मसूदाबाद चौराहे से जमीराबाद चौराहे की ओर
- रसलगंज चौराहे से मलखान सिंह की ओर
- कबरकुत्ता तिराहे से रेलवे रोड की ओर
- आगरा रोड से मामू भान्जा की ओर
- मदारगेट तिराहे से हलवाई खाना की ओर
- सासनीगेट चौराहे से जयगंज की ओर
- इगलास रोड से कासिम नगर बाईपास की ओर
- खैर रोड पर गोंडा तिराह से खैर अड्डा की ओर
(नोट: यह व्यवस्था सोमवार को सुबह 6 बजे से 11 बजे तक रहेगी)।
दोपहिया तक सभी वाहन प्रतिबंधित--
- देहलीगेट चौराहा से खैर रोड की ओर
- खैर रोड पशुचिकित्सालय के पास स्थित संपूर्ण मार्ग
- खटीकान चौराहे से खैर रोड की ओर
- हीरानगर चौराहे से खैर रोड की ओर
- हीरानगर चौराहे से पटपटगंज तिराहे की ओर
- हीरागंज चौराहे से चरख वाले की ओर
- जौहरी मन्दिर से चरख वाले की ओर
- करबला से ईदगाह की ओर
- महेशपुर फाटक से थाना क्वार्सी की ओर
- जमालपुर फाटक से चौकी जमालपुर की ओर
- पुरानीचुंगी जमालपुर की ओर