{"_id":"668133e3e57d17b32e0caceb","slug":"illegal-plotting-was-being-done-without-getting-the-map-passed-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बिना नक्शा पास कराए हो रही थी अवैध प्लॉटिंग, चला एडीए का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बिना नक्शा पास कराए हो रही थी अवैध प्लॉटिंग, चला एडीए का बुलडोजर
Sun, 30 Jun 2024 04:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 30 Jun 2024 04:01 PM IST
सार
जोन-1 में चंद्रवीर सिंह के नरौना-12 नंबर, नीतपाल सिंह, हरवीर सिंह, ओमवीर सिंह के संगम विहार कॉलोनी, देवसैनी, मनोज कुमार, मनीष यादव के रामघाट रोड न्यू ग्रेटर अलीगढ़ में अवैध प्लॉटिंग को टीम ने ध्वस्त कराया।
विज्ञापन
अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करती अलीगढ़ विकास प्राधिकरण जेसीबी मशीन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिना नक्शा पास कराए भू-स्वामियों ने अवैध प्लॉटिंग कर दी, जिसे 29 जून को अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन
अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष अपूर्वा दुबे ने ध्वस्तीकरण के लिए चार जोन में टीमें बनाई थीं। जोन-1 में चंद्रवीर सिंह के नरौना-12 नंबर, नीतपाल सिंह, हरवीर सिंह, ओमवीर सिंह के संगम विहार कॉलोनी, देवसैनी, मनोज कुमार, मनीष यादव के रामघाट रोड न्यू ग्रेटर अलीगढ़ में अवैध प्लॉटिंग को टीम ने ध्वस्त कराया। जोन-2 मोनू, संतोषी, सतेंद्र प्रधान, नरपत सिंह के हरदासपुर लोधा, अमित के अमरपुर, संतोष कुमार, राजबहादुर सिंह के मिश्री कुंज चंडौस, दुर्गेश के ताजपुर रसूलपुर में अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन
जोन-3 में संजय सहगल के असदपुर कयाम, खगेश सिंह के ओजोन सिटी रोड से कयामपुर नाला रोड पर, जयवीर सिंह के गांव धनीपुर, महुआखेड़ा में अवैध प्लॉटिंग को टीम ने ध्वस्त कराया। जोन-4 में चरन सिंह के गांव भुकरावली व अशोक चौधरी के गोल्डन ब्राइट पब्लिक स्कूल सारसौल में अवैध प्लॉटिंग को टीम ने ध्वस्त कराया। उपाध्यक्ष अपूर्वा दुबे ने लोगों से अपील की कि निर्माण, विकास, कार्य कराने से पहले प्राधिकरण से स्वीकृति जरूर लें।
विज्ञापन