फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Illegal petrol pumps operating in Dadon Aligarh

Aligarh: दादों में चल रहे अवैध पेट्रोल पंप, बायो फ्यूल के नाम पर बेचा जा रहा मिलावटी डीजल-पेट्रोल

Wed, 21 Jan 2026 09:02 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 09:02 AM IST
सार

दादों क्षेत्र में हुसैनपुर शहजादपुर चौराहा, दादों-हुसैनपुर मार्ग पर गांव कसेर और आलमपुर-जिरौली मार्ग पर गांव बाजिदपुर पर बायो फ्यूल के नाम पर तीन पंप तो संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में सामने आए हैं।

विज्ञापन
Illegal petrol pumps operating in Dadon Aligarh
गांव हुसैनपुर चौराहा स्थित अवैध पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

बायो फ्यूल के नाम पर क्षेत्र में अवैध पेट्रोल पंप खुल गए हैं और मिलावटी डीजल-पेट्रोल की बिक्री इन पर की जा रही है। इनके लिए न तो कोई लाइसेंस जारी किया गया है और न ही यहां पेट्रोल पंपों के लिए जरूरी सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जा रहा है। ऐसे में यह अवैध पंप हादसे की वजह भी बन सकते हैं।
विज्ञापन


अलीगढ़ के दादों क्षेत्र में हुसैनपुर शहजादपुर चौराहा, दादों-हुसैनपुर मार्ग पर गांव कसेर और आलमपुर-जिरौली मार्ग पर गांव बाजिदपुर पर बायो फ्यूल के नाम पर तीन पंप तो संवाद न्यूज एजेंसी की पड़ताल में सामने आए हैं। इन पर न तो किसी तेल कंपनी का बोर्ड है, न ही फर्म का नाम है। खेत और खाली प्लॉट में मशीन लगाकर तेल बेचा जा रहा है। 

विज्ञापन


एक वाहन चालक ने बताया इन बायो पंप पर सरकारी रेट पर ही मिलावटी पेट्रोल व डीजल मिलता है, जिसके इस्तेमाल करने के बाद इंजन में दिक्कत शुरू हो जाती है। कई बार तो गाड़ी बीच रास्ते में ही खराब हो जाती है। मेकेनिकों का कहना है कि मिलावटी ईंधन से इंजन के पार्ट्स जंग लगते हैं, फ्यूल फिल्टर खराब हो जाता है और लंबे समय में इंजन खराब हो सकता है। गांव दादो-गंगीरी मार्ग पर बीते नवंबर माह में एक फर्जी पेट्रोल पंप पकड़ा गया था। यहां दो मशीन लगी थीं और एक हजार लीटर डीजल व 800 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ था। इसका कोई लाइसेंस नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलावटी तेल भरवाने के बाद मेरी बाइक का इंजन जाम हो गया, जिसे सही कराने में काफी पैसा खर्च हुआ ।-पवन कुमार

बाइक में पेट्रोल डलवाते ही आवाज आने लगी, बाद में मैकेनिक ने ईंधन खराब बताया, इंजन में नुकसान हुआ है।-चैन सिंह
फर्जी रूप से पेट्रोल पंप चलाने वाले लोगों के खिलाफ छापामार कर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिले में अभी तक किसी को भी बायो पेट्रोल-डीजल का लाइसेंस जारी नहीं किया गया है, विभाग द्वारा दो-तीन माह पूर्व नेडा से भी इसकी जानकारी भी मांगी थी।- सत्यवीर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed