फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Illegal parking in Deendayal Hospital

दीनदयाल अस्पताल: सब जानते हैं पार्किंग अवैध है, कार्रवाई फिर भी नहीं, महीनों से वसूले जा रहे हैं दस-दस रुपये

Mon, 15 Jul 2024 02:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 15 Jul 2024 02:48 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को जानकारी है कि दीनदयाल अस्पताल में अवैध पार्किंग चल रही है, लेकिन कार्रवाई कोई नहीं कर रहा है। पूछने पर हर किसी का एक ही जवाब होता है जांच कराएंगे।

विज्ञापन
Illegal parking in Deendayal Hospital
दीनदयाल अस्पताल में अवैध दुपहिया पार्किंग - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के दीनदयाल अस्पताल में पिछले कई महीनों से अवैध पार्किंग चल रही है। अस्पताल में पर्चा भले ही एक रुपये का है लेकिन पार्किंग शुल्क के नाम पर अस्पताल आने वालों से 10 रुपये वसूले जा रहे हैं। खास बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को इसकी जानकारी है लेकिन कार्रवाई कोई नहीं कर रहा है। पूछने पर हर किसी का एक ही जवाब होता है जांच कराएंगे।

विज्ञापन


सभी कहते हैं कि दीनदयाल अस्पताल में पार्किंग का कोई ठेका नहीं हुआ है। ठेका हो भी नहीं सकता है। लेकिन यहां हर रोज दोपहिया वाहन स्वामियों से पैसा वसूला जा रहा है। कई बार लोग इसकी शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। आज भी बेधड़क वसूली की जा रही है। 

विज्ञापन

पार्किंग के नाम पर सरकारी अस्पताल में जनता के साथ लूट हो रही है। यह गलत है। आर्थिक रूप से कमजोर जनता इलाज कराने आती है, उसे ठगा जा रहा है। इस पर अंकुश लगना चाहिए।-अजय शर्मा, जयगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर लोग सरकारी अस्पताल में एक रुपये में इलाज की उम्मीद से आते हैं, लेकिन यहां भी उनके साथ धोखा हो रहा है। अवैध पार्किंग के नाम पर लूट बंद होनी चाहिए।-प्रशांत कलंत्री, सासनी गेट 
गरीबों के मुफ्त इलाज की योजना को भी अफसरों की लापरवाही धूमिल कर रही है। सरकारी अस्पताल में मजबूर और गरीब लोग इलाज के लिए आते हैं। पार्किंग के नाम पर वसूली बंद हो।-सुनीता शर्मा, पीपल वाली गली
जिस तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में अवैध पार्किंग के नाम पर मजबूर और गरीब मरीज और तीमारदारों को ठगा जा रहा है। वह निंदनीय है। पार्किंग में अस्पताल प्रशासन की मिलीभगत है।-इंजी आगा यूनुस, पीसीसी सदस्य, कांग्रेस
अमर उजाला ने जो अवैध पार्किंग का मुद्दा उठाया है, वह सराहनीय है। शहर में ऐसे कई अवैध पार्किंग चल रहे हैं, जहां अवैध वसूली की जा रही है। अस्पताल में अवैध पार्किंग के नाम पर वसूली निंदनीय है। इसकी जांच होनी चाहिए।-मुकेश चंद्रा, जिलाध्यक्ष, बसपा
सरकारी अस्पताल की तरफ से पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए, गरीब मरीजों और तीमारदारों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली नहीं होनी चाहिए। एक रुपये में इलाज के लिए पर्चा बनता है, लेकिन पार्किंग में 10 रुपये वसूल जाते हैं, गजब की लूट है।-बिजेंद्र सिंह, पूर्व सांसद

अस्पताल में वाहन पार्किंग अस्पताल के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए है। यहां कर्मचारियों के वाहन पार्किंग में खड़े होते हैं। पार्किंग को किसी बाहरी व्यक्ति को ठेके पर नहीं दिया गया है। अगर फिर भी कोई पार्किंग के नाम पर मरीज या तीमारदार से कोई वसूली करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. एमके माथुर, सीएमएस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed