फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Illegal miners killed the army on the pistol

अवैध खनन करने वालों ने फौजी पर तानी पिस्टल

Sun, 16 Jul 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 16 Jul 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
Illegal miners killed the army on the pistol
गांव घरबरा में यमुना किनारे अवैध खनन में जुटी जेसीबी व डंफर में भरकर ले जाई जा रही बालू।
खैर क्षेत्र के घरबरा में यमुना किनारे से दिन के उजाले में दबंगई के साथ किसानों की जमीन से अवैध खनन जारी है। इस बात की शिकायत अवकाश पर आए एक फौजी ने एसडीएम और डीएम से की तो दबंगों ने फौजी पर पिस्टल तान दी। डराया, धमकाया और फौजी की स्कार्पियो गाड़ी भी खड़ी करा ली। सूचना पर पहुंची पीआरवी किसी तरह बचाकर फौजी को थाने ले गई। बाद में थाने से और फोर्स पहुंचा तथा फौजी की गाड़ी वापस दिर्लाई।
विज्ञापन


बताते हैं कि घरबरा में लंबे समय से यमुना किनारे बालू का खनन हो रहा है। श्रीनगर में तैनात घरबरा निवासी मोहित कुमार दो दिन पहले ही अवकाश पर घर आए हैं। उन्होंने अवैध खनन की वीडियो बनाकर एसडीएम और डीएम के वाट्स एप पर डाल दी।
विज्ञापन


इस पर एसडीएम विनीत उपाध्याय शुक्रवार शाम घरबरा यमुना किनारे पहुंच गए। हालांकि रास्ता सही न होने से खनन वाले स्थान तक न जा सके। अवैध खनन करने वाले दूर से सरकारी गाड़ी देखकर डंफर छोड़ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने इंस्पेक्टर टप्पल को मौके पर मौजूद गाड़ियां जब्त करने का रात में ही निर्देश दिया। हालांकि वह गाड़ी थाने नहीं पहुंची। उधर शिकायत से बौखलाए खनन करने वालों ने फौजी को ही निशाना बना लिया। बताते हैं कि पीआरवी के सिपाहियों से भी दबंगों ने नोकझोंक की।


एसडीएम ने कहा कि अवैध खनन में शामिल वाहन क्यों नहीं पकड़े गए, इस पर टप्पल एसओ से जानकारी ली जाएगी। सीओ तेजवीर सिंह ने कहा कि फौजी से तहरीर मिलती है तो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed