फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   illegal liquor

तस्करी पर लगाम नहीं, 22 लाख की अवैध शराब पकड़ी

Tue, 17 Mar 2020 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
illegal liquor
अलीगढ़-बुलंदशहर सीमा के करीब गांव पहावटी पर रविवार रात चंडौस पुलिस ने हरियाणा से आ रहा ट्रक पकड़ा। ट्रक से 11 सौ पेटी अवैध शराब बरामद की, जिसकी कीमत लगभग 22 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

हरियाणा से होने वाली शराब तस्करी पर लगाम नहीं लग रही है। विभिन्न रास्तों से शराब उत्तर प्रदेश में पहुंचाई जा रही है। अलीगढ़ पुलिस ने फिर से अवैध शराब की बड़ी खेप मिली। चंडौस पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा से अलीगढ़ होकर कानपुर शराब ले जाई जा रही है। पहावटी के पास रविवार रात एसआई बृह्माशंकर्र्र्र टीम के साथ चैकिंग करने पहुंचे। यहां हरियाणा नंबर के ट्रक को चैकिंग के लिए रोका गया। तलाशी में ट्रक से 11 सौ पेटी बरामद की गईं, जिनमें लगभग 52,800 क्वाटर थे, जिन पर कोई लेबल नहीं लगा था। पुलिस ने ट्रक में बैठे सुनील कुमार पुत्र बालाराम व मलकीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह दोनों निवासी गांव निसंग, करनाल, हरियाणा को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में दोनों लोगों ने बताया कि यह शराब अंबाला निवासी मुख्यतार के यहां से कानपुर ले जाई जा रही थी। पुलिस ने तीनों के खिलाऊ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पकड़े गए दोनों लोगों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस मुख्तार की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed