फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Illegal hospitals

अवैध अस्पतालों के संचालन पर सप्ताह भर में रिपोर्ट तलब

Sat, 17 Sep 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:45 AM IST
सार

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने छर्रा में सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में गई टीम की छापेमारी में पकड़े गए छह अवैध निजी अस्पतालों को सीज करने की हुई कार्रवाई को लेकर सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी से एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट तलब की है।इन अस्पतालों में भारी अनियमिताएं भी देखने को मिलती हैं।

विज्ञापन
Illegal hospitals

विस्तार

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने छर्रा में सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में गई टीम की छापेमारी में पकड़े गए छह अवैध निजी अस्पतालों को सीज करने की हुई कार्रवाई को लेकर सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी से एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट तलब की है। सीएमओ को भेजे गए पत्र में डीएम ने कहा है कि छर्रा समेत जिले में तमाम स्थानों पर अवैध तरीके से अस्पतालों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

जबकि वहां न तो मानक के अनुरूप डॉक्टर ही तैनात हैं और न ही प्रशिक्षित स्टाफ की ही तैनाती है। इन अस्पतालों में भारी अनियमिताएं भी देखने को मिलती हैं। पिछले दिनों डीएम ने अवैध अस्पताल संचालन की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा को जांच को छर्रा भेजा था। यहां छह अवैध अस्पतालों को सीज कर दिया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने सीएमओ को जिले भर में संचालित हो रहे ऐसे सभी अस्पतालों की सूची तैयार करने के साथ ही अस्पतालों के अवैध संचालन पर संबंधित अफसरों की जबाव देही तय करते हुए एक सप्ताह में अपनी जांच रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed