{"_id":"6aee30db07a78e778f0062ab","slug":"illegal-firecracker-factory-operating-inside-a-house-in-tappal-aligarh-news-c-109-1-jat1002-100608-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: टप्पल में मकान के अंदर चल रही थी अवैध आतिशबाजी फैक्टरी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: टप्पल में मकान के अंदर चल रही थी अवैध आतिशबाजी फैक्टरी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
दिवाली पर आतिशबाजी की मांग के बीच टप्पल में अवैध अतिशबाजी निर्माण का मामला सामने आया है। पुलिस ने मोहल्ला दरुकुटा स्थित एक मकान में छापा मारकर आतिशबाजी बनाते एक युवक को गिरफ्तार किया। मौके से 200 अनार और 7.6 किलोग्राम राख जैसा काला पदार्थ बरामद हुआ है।
थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा के अनुसार, बृहस्पतिवार को एसआई दीपक कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि आंबेडकर तिराहे के पास मोहल्ला दरुकुटा में एक व्यक्ति अपने घर पर अवैध रूप से आतिशबाजी तैयार कर रहा है। पुलिस टीम ने बताए गए मकान पर दबिश दी और मौके से सोनू (32) पुत्र रंजीत सिंह निवासी मोहल्ला दरुकुटा, टप्पल को पकड़ लिया।
तलाशी में 160 तैयार और 40 अधबने अनार मिले। इसके अलावा सफेद कट्टे में रखा 7.6 किलोग्राम राख जैसा काला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी से आतिशबाजी निर्माण और भंडारण का लाइसेंस मांगा, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस के मुताबिक, आवासीय परिसर में बिना लाइसेंस आतिशबाजी बनाई जा रही थी। वहां सुरक्षा के उचित इंतजाम भी नहीं थे, जिससे मानव जीवन को खतरा हो सकता था। पुलिस ने बरामद सामग्री सील कर आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
आवासीय मकान में नहीं थे सुरक्षा इंतजाम
पुलिस के अनुसार, आरोपी घर में ही आतिशबाजी तैयार कर रहा था। मौके पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम नहीं मिले। ज्वलनशील सामग्री और आतिशबाजी का इस तरह निर्माण आसपास रहने वाले लोगों के लिए भी खतरा बन सकता था। पुलिस ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर सील कर दिया है।