{"_id":"6005de0c8ebc3e33865e3644","slug":"illegal-colonies-will-be-identified-on-aligarh-khair-road-city-office-news-ali254108025","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर रोड पर विकसित अवैध कालोनियों पर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की नजर, सर्वे के बाद होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खैर रोड पर विकसित अवैध कालोनियों पर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की नजर, सर्वे के बाद होगी कार्रवाई
Tue, 19 Jan 2021 06:09 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
दुहाई में भाजपा नेता की अवैध कालोनी पर अतिक्रमण हटाता बुलडोजर
- फोटो : Amar Ujala
डिफेंस कारिडोर, राजकीय विश्वविद्यालय एवं ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण के चलते अलीगढ़ खैर रोड पर पिछले एक दशक में विकसित हुई अवैध कालोनियों पर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की नजर है। सड़क के सुनियोजित विकास के लिए प्राधिकरण इन कालोनियों का चिन्हांकन कराने जा रहा है। एडीए के उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने बताया कि खैर रोड अब वीआईपी रोड है।
यहां डिफेंस कॉरिडोर, टीपी नगर के साथ राज्य विश्वविद्यालय बनने जा रहा है। जेवर एयरपोर्ट भी नजदीक है। ऐसे में एडीए सबसे अधिक जोर इसी सड़क के विकास पर दे रहा है। इसमें बाधा बनीं अवैध कालोनियों का सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।