फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   IIT experts will prepare smart drainage system

अलीगढ़ः आईआईटी के विशेषज्ञ तैयार करेंगे स्मार्ट ड्रेनेज सिस्टम

Wed, 11 Aug 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
IIT experts will prepare smart drainage system
नगर आयुक्त गौरांग राठी ने कहा कि अलीगढ़ की प्रमुख समस्या ड्रेनेज व्यवस्था है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए आईआईटी रुड़की एवं आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों की टीम का सहयोग लिया जाएगा। स्मार्ट सिटी के माध्यम से जल्द ही कवायद शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

नगर आयुक्त गौरांग राठी मंगलवार को नगर निगम के पार्षदों के साथ जनसंवाद कर रहे थे। उन्होंने प्रत्येक मंगलवार को पार्षदों से जनसंवाद करने का निर्णय लिया है। अधिकतर पार्षद जलभराव, ड्रेनेज सिस्टम, सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति, नाले-नालियों की सफाई, पुलिया-खड़ंजा का निर्माण व मरम्मत का मुद्दा लेकर पहुंचे थे। नगर आयुक्त ने कहा कि पार्षदों द्वारा उठाई गई समस्याओं के निराकरण को अगले एक सप्ताह में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश अधिकारियों को दिए। जनसंवाद के सार्थक परिणाम जल्द सामने आएंगे। उपसभापति डॉ. मुकेश शर्मा सहित अधिकतर पार्षद एवं अधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed