Athletica 2025: 100 मीटर दौड़ में प्रवीन, राजू, रेशमा और शिवानी रहीं अव्वल
100 मीटर जूनियर वर्ग में प्रवीन कुमार पहले, आशु कुमार द्वितीय, सुमित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर भाला फेंक में लाखन सिंह पहले, मोहित दूसरे और उमेश तीसरे स्थान पर रहे।
विस्तार
आईआईएमटी अलीगढ़ की ओर से आयोजित एथलेटिका में 100 मीटर दौड़ में अलग-अलग वर्ग में प्रवीन, राजू, रेशमा व शिवानी पहले स्थान पर रहीं।18 जनवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम में इसका समापन हो गया।
100 मीटर जूनियर वर्ग में प्रवीन कुमार पहले, आशु कुमार द्वितीय, सुमित कुमार तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में राजू पहले, मुनेश दूसरे व शिवम तीसरे स्थान पर रहे। बालिका सीनियर वर्ग में रेशमा पहले, दीक्षा दूसरे व राशि तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में शिवानी पहले, काव्या दूसरे, कशिश तीसरे स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ (सीनियर) में अनिल कुमार पहले, सूरज दूसरे, अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में विकास पहले, सुमित कुमार दूसरे, हिमांशु पाठक तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर बालिका वर्ग में वर्षा पहले, पूजा दूसरे, बबली तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में दीपिका पहले, दिशा दूसरे, कुमकुम तीसरे स्थान पर रहीं।
सीनियर भाला फेंक में लाखन सिंह पहले, मोहित दूसरे और उमेश तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में चिराग पहले, अभय दूसरे, प्रिंस तीसरे स्थान पर रहे। बालिका के सीनियर वर्ग में गुलफ्शा पहले, राशि दूसरे व तनु तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में गुनगुन पहले, आरुषि दूसरे, भावना तीसरे स्थान पर रहीं।
ऊंची कूद में गौरी पहले, हेजल दूसरे व नैना तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में अनुष्का पहले, जीवनी दूसरे, प्रिंसी तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंचीकूद में आदित्य पहले, रोहित दूसरे व शानू तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में अश्विनी पहले, प्रतीक दूसरे, इन्साफ तीसरे स्थान पर रहे। लंबीकूद जूनियर वर्ग में शिवानी पहले, गौरी दूसरे, राखी तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में मामल पहले, हेमा दूसरे, राखी तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में जीवन पहले, ललित दूसरे व गौतम तीसरे स्थान पर रहे।
गोला फेंक में जयदीप पहले, यश चौधरी दूसरे, धीरज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में मयंक पहले, अंकुश दूसरे, शौर्य तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में बबिता पहले, मेघा दूसरे, रिचा तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में हेजल पहले, प्रसन्ना दूसरे, शगुन तीसरे स्थान पर रहीं। बोरा दौड़ में तन्नू पहले, प्रसन्ना दूसरे, शताक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में दीपिका पहले, भावना दूसरे, योगिता तीसरे स्थान पर रहीं।
एडीएम (वित्त) मीनू राणा, औटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह, यूपी एथलेटिक्स संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष शमशाद निसार, आईआईएमटी के सचिव पंकज महलवार, जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। मौके पर ओजोन सिटी से नमन मंगला, प्राचार्य शंभू केएन सिंह रावत, डॉ. इंदु सिंह, कुलदीप गौड़ आदि मौजूद रहे।