{"_id":"68376c0356986c2cd40e72dd","slug":"ignoring-the-requests-of-her-siblings-the-girl-went-with-her-lover-aligarh-news-c-106-1-vgh1001-101169-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: भाई-बहनों की गुहार को दरकिनार कर प्रेमी संग गई युवती, परिजन रोते हुए घर लौट गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: भाई-बहनों की गुहार को दरकिनार कर प्रेमी संग गई युवती, परिजन रोते हुए घर लौट गए
Thu, 29 May 2025 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:33 AM IST
सार
युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। परिवार में चार बहने और एक भाई हैं। सभी ने रो-रो कर बहन को काफी समझाया। दादी ने भी काफी मनुहार करते हुए गुहार लगाई लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। आखिर में परिवार के लोग रोते हुए चले गए।
विज्ञापन
प्रेमी प्रेमिका प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता युवती भाई-बहनों और दादी की घर वापस लौटने की गुहार को ठुकरा दिया। वह खुद को बालिग बताकर प्रेमी के साथ गई तो परिजन रोते हुए घर लौट गए।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव की एक युवती के माता-पिता और भाई-बहन गांव में नहीं रहते है, जबकि वह यहां अपनी दादी के पास रह रही थी। युवती के कुछ समय पूर्व हरदुआगंज क्षेत्र के युवक के साथ प्रेम संबंध हो गए। परिजनों को इसके बारे में पता नहीं चल सका। 13 दिन पूर्व युवती घर से लापता हो गई। परिवार के लोगों ने उसे तलाशा लेकिन नहीं मिली। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन
दादी भी करती रही मनुहार,लेकिन नहीं पसीजी युवती
28 मई को युवती अपने प्रेमी और उसके परिजनों के साथ थाने पहुंच गई। वह कहने लगी कि मैं अपने प्रेमी के साथ ही रहूंगी। युवती ने अपनी उम्र के प्रमाणपत्र के साथ गाजियाबाद में आर्य समाज रीति से विवाह करने के कागजात दिखाए। पुलिस ने युवती के परिजनों को भी थाने बुलवा लिया। उन्होंने युवती को काफी समय समझाया लेकिन वह प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।
विज्ञापन
परिवार में चार बहने और एक भाई हैं। सभी ने रो-रो कर बहन को काफी समझाया। दादी ने भी काफी मनुहार करते हुए गुहार लगाई लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। आखिर में परिवार के लोग रोते हुए चले गए। पुलिस ने युवती को प्रेमी और उसके साथ आए उसके चाचा, मामा, भाई और बहनोई के साथ जाने की इजाजत दे दी।