{"_id":"6a480c28ee3ac68c330d489a","slug":"if-you-visit-the-government-hospital-in-atrauli-bring-water-with-you-aligarh-news-c-2-1-ald1025-1011535-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अतरौली के सरकारी अस्पताल में आएं तो पानी साथ लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अतरौली के सरकारी अस्पताल में आएं तो पानी साथ लाएं
विज्ञापन
गर्मी के बीच अतरौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पेयजल के लिए मरीज और तीमारदारों को भटकना पड़ता है। अस्पताल में लगे दोनों हैंडपंप और आरओ मशीन महीनों से खराब है। कई तीमारदार तो अपने साथ ही पीने के लिए पानी लाते हैं।
आरटीआई कार्यकर्ता अंशुल भारद्वाज, वरुण चौधरी के मुताबिक सीएचसी परिसर में लगे दोनों हैंडपंप और आरओ सिस्टम महीनों से खराब हैं। मजबूरी में मरीज और तीमारदारों को पास के 100 शैय्या अस्पताल में लगे एकमात्र हैंडपंप से पानी भरकर प्यास बुझानी पड़ रही है। एक ही हैंडपंप पर लगातार भीड़ लगी रहती है।
तीमारदारों व स्थानीय लोगों उनका कहना है कि जब अस्पताल में ही पानी उपलब्ध नहीं है तो मरीजों का इलाज कैसे संभव होगा। उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सीएचसी में खराब पड़े हैंडपंप और आरओ को तत्काल ठीक कराकर मरीजों को राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन
अतरौली सीएचसी में भर्ती मरीज को खाना न मिलने पर हंगामा
अतरौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली में बृहस्पतिवार को मरीज को समय पर खाना न मिलने से तीमारदार भड़क गए और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। स्टाफ ने समझाकर उन्हें शांत कराया। मोदीनगर निवासी गोपाल कुमार अपनी पत्नी स्मृति के साथ अपनी ससुराल अतरौली के मोहल्ला खेरापतान आए थे। सुबह अचानक स्मृति की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद परिजनों ने उन्हें सीएचसी अतरौली में भर्ती कराया था। गोपाल ने बताया कि भर्ती होने के बाद भी मरीज को खाना उपलब्ध नहीं कराया गया। इसपर उन्होंने व अन्य तीमारदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि मरीजों को सरकार की इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा। इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी। शुक्रवार को वह पत्नी को बेहतर उपचार कराने के लिए मोदीनगर ले गए। संवाद
- हैंडपंप रिबोर कराने के लिए विभाग लिखा जाएगा। मरीजों को खाना मिलने की शिकायत पर ठेकेदार से जबाव-तलब किया जाएगा। हम मरीजों को बेहतर सेवाएं देने का प्रयास करते हैं। - डॉ अवनेंद्र यादव, सीएचसी अधीक्षक।