फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If you do not get thirty thousand closed in the post, the inspector line will appear

तीस हजार न मिले तो चौकी में किया बंद, दरोगा लाइन हाजिर

Thu, 24 Sep 2020 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
If you do not get thirty thousand closed in the post, the inspector line will appear
महानगर के नगला पटवारी चौकी इंचार्ज की रुपये मांगने और न मिलने पर चौकी में बंद रखने की शिकायत का एसएसपी ने त्वरित निस्तारण किया। दरोगा को तत्काल पीड़ित के सामने अपने दफ्तर में बुलाकर सवाल जवाब किए और जब वे जवाब न दे सकातो उसे तत्काल आरोपी मानते हुए लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

नगला पटवारी की नसरीन पत्नी रहमत अली उर्फ गुड्डू ने बुधवार को एसएसपी मुनिराज जी से शिकायत करते हुए बताया कि उसका भाई अपनी प्रेमिका को लेकर चला गया है। इस मामले में युवती पक्ष की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया। हालांकि दोनों बाद में वापस आ गए और दूसरी बार फिर गायब हो गए। दूसरी बार में गायब होने की शिकायत पर चौकी इंचार्ज नगला पटवारी ने मंगलवार को उसे व उसके पति को चौकी पर बुलाया। इस दौरान उनसे मुकदमे से बचाने के नाम पर 30 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन

अन्यथा जेल भेजने की धमकी दी। आरोप है कि पहले भी वह आठ हजार रुपये ले चुका है। यह सुन एसएसपी ने दारोगा को अपने दफ्तर बुलाया। इस दौरान पीड़ित के सामने जब सवाल जवाब हुए तो दरोगा उलझ गया। विवेचना के विषय में बात हुई तो उसमें भी लापरवाही दिखाई दी। इस पर तत्काल दरोगा अतुल कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। उनके स्थान पर क्वार्सी थाने में तैनात अनीस अहमद को नगला पटवारी का नया चौकी प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये चौकी इंचार्ज भी बदले गए
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अतुल कुमार के अलावा चौकी बिजौली के प्रभारी धर्मेंद्र को विजयगढ़, गंगीरी से राहुल चौधरी को सेंटर प्वाइंट, सौरभ शर्मा को सेंटर प्वाइंट से लोधा थाना, ओम सिंह मान को शिकायत प्रकोष्ठ से यूपी-112, पुलिस लाइन से विनोद को चंडौस, अमरौली जवां से अरविंद को पुलिस लाइन, बन्नादेवी से अनुज सिंधू को पिसावा, जवां से आशीष को अमरौली चौकी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed