फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If this can not be left to live with the world

साथ न जी सके तो छोड़ दी दुनिया

Mon, 26 Sep 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 26 Sep 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
If this can not be left to live with the world
साथ न जी सके तो छोड़ दी दुनिया - फोटो : अमर उजाला
साथ जीने में परिवार और बिरादरी बाधक बन गई। जिंदगी की छूटी उम्मीदों को पंख लगे थे लेकिन विरोध की दीवारें जब हद से ऊंची हो गईं तो अधेड़ महिला-पुरुष के सामने एक ही रास्ता बचा। रात महिला ने जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन

सुबह पुरुष को पता चला तो घरवालों के सामने ही पानी में सल्फाश घोलकर पी गया। हैरत कि किसी परिजन ने उसे रोका, टोका तक नहीं। दोनों की मौत पूरे इलाके में आग की तरफ फैल गई। पुलिस ने दोनों के शव एक साथ पोस्टमार्टम के लिए भेजे। देर शाम गांव में दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर का है। रामकिशन जाटव (45वर्ष) और बबीता देवी पत्नी स्व. राजेंद्र सिंह (50वर्ष) के बीच पांच साल से प्रेम संबंध थे। रामकिशन की पत्नी 10 साल पहले अपने तीनों बच्चों के साथ छोड़कर चली गई थी। बबीता ने बेटी की शादी कर दी थी। चार लड़के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदगी के अकेलेपन में दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं और प्रेम इतना गहरा गया था कि अक्सर बबीता के घर ही रामकिशन रहता था। इसी पर आए दिन झगड़ा होता था। दो दिन पहले भी मारपीट तक हुई थी।

रामकिशन के अपना घर छोड़कर साथ न रहने से नाराज बबीता ने शनिवार रात जहर खाकर जान दे दी। रविवार सुबह यह जानकारी हुई तो रामकिशन ने भी सल्फाश   घोलकर पी लिया, जिससे मौत हो गई। एसओ रविंद्र कुमार सिंह के अनुसार किसी ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed