फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If there is a road accident, immediately report on WhatsApp

अलीगढ़ः सड़क हादसा हो तो व्हाट्सएप पर तुरंत खबर दें, बचेगी जान

Sat, 25 Sep 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
If there is a road accident, immediately report on WhatsApp
जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते कमिश्नर गौरव दयाल। - फोटो : CITY OFFICE
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने शुक्रवार को कमिश्नरी से सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश सरकार द्वारा 24 से 30 सितंबर तक कोविड-19 के बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान एवं द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। प्रचार वाहन क्वार्सी चौराहा, सारसौल चौराहा, सासनी गेट चौराहा एवं कंपनी बाग चौराहे पर घूमा।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी ट्रैफिक सतीशचंद्र ने बताया कि दुर्घटना में घायलों की मेडिकल सहायता हेतु गोल्डन ऑवर स्कीम लागू की गई है, जिसका व्हाट्स एप ग्रुप बनाया गया है, इसका यह नंबर (9389691021) है। सभी नागरिक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की बेझिझक सहायता करें, ताकि उसकी जान बचाई जा सके। दुर्घटना सहायता प्राप्त करने के लिए उपरोक्त व्हाट्स एप ग्रुप पर मैसेज भेज सकते हैं। जनपद में अगस्त में 31 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जबकि बीते वर्ष इसी महीने में 44 लोगों की मृत्यु हुई थी। इस लिहाज से मृत्यु दर 29.5 प्रतिशत कम हुई है। शासन द्वारा मृतकों की संख्या में 10 प्रतिशत कमी किये जाने के निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किए जा रहे हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि देश में प्रत्येक वर्ष डेढ़ लाख व्यक्तियों की सड़क दुर्घटनाओं में हो रही है, जिसमें 80 प्रतिशत दुर्घटनाएं चालकों की गलती से होती है। इस मौके पर आरटीओ केडी सिंह गौर, एआरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन, इंडियन एलायंस ऑफ एनजीओ फॉर रोड सेफ्टी के अरुण श्रीवास्तव, मो. मोहसिन खान, काली प्रसाद गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed