फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If the procession is not offered, there will be no prayer in the mosque: Shakuntala

बरात नहीं चढ़ेगी तो मस्जिद में नमाज भी नहीं होगी : शकुंतला

Wed, 02 Jun 2021 12:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
If the procession is not offered, there will be no prayer in the mosque: Shakuntala
मंगलवार को टप्पल थाने के गांव नूरपुर पहुंची अलीगढ़ की पूर्व मेयर व भाजपा नेता शकुंतला भारती ने पीड़ित परिवार समेत गांव के हिंदू समाज के लोगों से मुलाकात की। उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि इस गांव में हिंदू बेटियों की बरात नहीं चढ़ेगी तो वह गांव की किसी भी मस्जिद में नमाज नहीं होने देंगी।
विज्ञापन

शकुंतला भारती ने कहा कि किसी में हिम्मत है तो अब बरात रोककर दिखाए। इसके बाद अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहे। कहा कि यह योगी-मोदी का देश है। पाकिस्तान नहीं है। इस दौरान टप्पल पुलिस गांव में मौजूद रही। वहीं, आरएसएस के सह जिला संघ चालक नीरज और जिला प्रचारक नेम सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। सह जिला कार्यवाह सूरज चौधरी, हरिशंकर गौड़, जिला कार्यवाह दयाल शर्मा, ओमवीर सिंह, योगेंद्र तालान, खंड संघ चालक अशोक कुमार, जिला कार्यवाह इंद्रदत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी देहात ने दर्ज किए बयान
एसपी देहात ने भी मंगलवार को नूरपुर गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उनके बयान दर्ज किए। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एक-दो दिन में आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। टप्पल थाना प्रभारी समय सिंह के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी कीमत पर होने देंगे हिंदुओं का पलायन : गणेश पाराशर
अखंड भारत हिंदू सेना के जिला सह संयोजक गणेश पाराशर ने कहा कि आए दिन समुदाय विशेष के युवक बरात नहीं चढ़ने दे रहे। उनके खौफ से हिंदू पलायन करने के लिए मजबूर हैं। गांव से किसी हिंदू का पलायन नहीं होने देंगे। यदि नूरपुर के एक भी हिंदू को खरोंच आई तो अंजाम बुरा होगा। सारी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी।
दोनों पक्षों से मिले सपा नेता प्रशांत वाल्मीकि
गांव नूरपुर पहुंचे सपा नेता प्रशांत वाल्मीकि ने दोनों पक्षों से मुलाकात की। मामले की निष्पक्ष जांच की प्रशासन से मांग की। सपा के टप्पल ब्लॉक अध्यक्ष पंकज पंडित ने कहा कि कुछ अराजक तत्वों ने इस झगड़े को सांप्रदायिक माहौल देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

सांसद सतीश गौतम व खैर विधायक अनूप प्रधान ने एक समाज के लोगों से ही बात की जबकि दूसरा समुदाय भी अपनी बात उनके समक्ष रखना चाहता था। उनके साथ ताहिर खान, अब्दुल अली, शाहिद खान, गौरव कुमार वाल्मीकि, प्रताप सिंह जाटव, शाहरुख खान, अभिषेक वाल्मीकि, अजीत चौधरी, हाजी दलवीर खान, नाजिम ठाकुर, सलमान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed