{"_id":"60fb17698ebc3e58193891ec","slug":"if-the-government-has-cheated-the-society-then-i-will-resign-from-my-post-dr-harit-city-office-news-ali268865394","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर सरकार ने समाज के साथ छल किया तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा : डॉ. हरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर सरकार ने समाज के साथ छल किया तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा : डॉ. हरित
विज्ञापन
एससीएसटी आयोग के चेयरमैन डॉ. रामबाबू हरित का स्वागत करते राहुल चेतन।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विषय में सोच रही है। आपको भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। अगर, मुझे लगेगा कि सरकार समाज के साथ छल कर रही है तो मैं अपने पद से इस्तीफा दे दूंगा। सरकार से दो मांगें, बंजारा समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा दे और बंजारा समाज के गांव को राजस्व माफी दे। एससी-एसटी आयोग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित ने शुक्रवार को जवां के नगला बंजारा गांव में सजे मंच से यह वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि आयोग के माध्यम से एससी-एसटी वर्ग के लोगों की समस्याओं का निदान हो रहा है। विभागीय अधिकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराते हुए आर्थिक सहायता के मामलों में पीड़ित को त्वरित राहत पहुंचाएं। इससे पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में विभागीय योजनाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा की।
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामबाबू हरित एवं सदस्य ओम प्रकाश नायक ने सर्किट हाउस सभागार में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। डॉ. हरित ने आयोग के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आयोग का मुख्य कार्य प्रदेश के अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों की ओर से प्राप्त शिकायतों का अनुश्रवण एवं सुनवाई करते हुए उनका विधिपूर्ण समाधान करना है। प्रकरणों में मुख्यत: पुलिस एवं राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें होती हैं। इसके साथ ही आयोग द्वारा विभागीय एवं उत्पीड़न के मामलों में आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निचले स्तर पर ही समस्या का निस्तारण कर देना चाहिए, जिससे कि पीड़ित को दर-दर न भटकना पड़े। उन्होंने अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों से अपील की कि किसी के बहकावे में आए बिना जनहित में बनाए गए कानूनों के दुरुपयोग से बचते हुए उनका सदुपयोग करें। किसी भी प्रकार का गलत कार्य न करें, गलत कार्य का परिणाम गलत ही होता है। अब पीड़ित व्यक्ति फैक्स, व्हाट्सएप, पोर्टल आदि के माध्यम से अपनी शिकायतों को आयोग में दर्ज करा सकते हैं। आयोग के सदस्य ओम प्रकाश नायक ने कहा कि प्रदेश की लोकप्रिय सरकार सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए हुए कार्य कर रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि 225 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 51 बालिकाओं की शादी कराई गई है।
सर्किट हाउस के बाद पहुंचे रुस्तमगढ़ बाकनेर बंजारा बस्ती
सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक के बाद डॉ. रामबाबू हरित और सदस्य ओमप्रकाश नायक रुस्तमगढ़ बाकनेर बंजारा बस्ती पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए मंच सजाया गया। उन्होंने मंच संबोधन के दौरान कहा कि सरकार एससी-एसटी वर्ग का ध्यान रख रही है। समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए लोक कल्याण की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिस दिन ऐसा लगेगा कि सरकार द्वारा समाज के साथ छल किया जा रहा है। उस दिन अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दूं। मेरे लिए समाज से बड़ा कुछ नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने बाकनेर बंजारा बस्ती के मार्ग के संकरे होने की बात रखते हुए कहा कि इस मार्ग का चौड़ीकरण किया जाए। इस दौरान खैर विधायक अनूप प्रधान ने आश्वासन दिया कि वह इस समस्या का समाधान कराएंगे।