फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If the command was easy to choose the way of Babuji

बाबू जी को मिली कमान तो चुनाव की राह होगी आसान

Tue, 31 May 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 31 May 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
 सोमवार को एक खबर ने पूरे यूपी में सियासी हलचल मचा दी है। खबर है कि.. पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2017  की कमान सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन

खबर जैसे ही टीवी चैनलों पर फ्लैश हुई, जोरदार बहस छिड़ गई। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई एक बैठक का भी हवाला दिया गया है जिसमें अरुण जेटली ने कल्याण सिंह का नाम आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन

हालांकि अब तक पार्टी आलाकमान में इस पर कोई रजामंदी नहीं बनी है, लेकिन बहस जरूर शुरू हो गई है। इससे पहले केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी को यूपी की कमान सौंपने की चर्चा गर्म थी। मगर जातिगत समीकरणों में स्मृति ईरानी का पलड़ा हल्का होने की वजह से पार्टी उन्हें जिम्मेदारी देने से कतरा रही है, ऐसा चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जातिगत समीकरणों में कल्याण सिंह पिछड़े वर्ग में बड़ा नाम हैं। तीन बार मुख्यमंत्री रहने, राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने और हिंदुत्व का प्रखर चेहरा होेना कल्याण सिंह का पलड़ा भारी कर रहा है। इस संबंध में कल्याण सिंह के पुत्र सांसद एटा राजवीर सिंह राजू और सांसद अलीगढ़ से बात हुई तो उन्होंने सब कुछ पार्टी नेतृत्व पर छोड़ने की बात कही।  
पत्रकार बंधुओं से जानकारी मिली कि बाबू जी को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2017 की कमान सौंपने की बात चल रही है। टीवी चैनलों पर इस खबर को फ्लैश किया गया है। पार्टी के कुछ बेहद जिम्मेदार नेताओं ने भी इस बाबत बात की, लेकिन अभी तक बाबू जी से मेरी इस बारे में कोई बात नहीं हुई है।
वह जयपुर में हैं। मैं कासगंज में पार्टी के काम से गया था। रात में उनसे बात हुई तो कुछ  पता चल सकेगा। वैसे, मेरा कहना है कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेंगी उसेे पूरी ताकत से सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर पूरा किया जाएगा। हम सभी भाजपा के सिपाही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केपी मौर्य के सभी फैसलों पर हम सभी पूरी मेहनत करेंगे। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में पार्टी नेतृत्व अगर कोई जिम्मेदारी सौंपेगा तो उसे भी निभाया जाएगा।

-राजवीर सिंह राजू, सांसद एटा
बाबू जी को प्रदेश की कमान सौंपी गई तो भाजपा उत्तर प्रदेश में परचम लहराएगी। भाजपा नेतृत्व ने 261 प्लस का लक्ष्य निर्धारित किया है। बाबू जी के नेतृत्व में सभी इस आंकड़े से आगे बढ़ कर पूर्ण बहुमत को प्राप्त करेंगे। बाबू जी यूपी की रग रग से वाकिफ हैं। इसलिए उनके नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। मंत्रिमंडल के विस्तार में अगर राजवीर सिंह राजू भैया को जिम्मेदारी मिलती है तो हमारे के लिए ये गर्व की बात है। इससे अलीगढ़ सहित पूरे इलाके में विकास होगा।
-सतीश गौतम, सांसद अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed