फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If the Auditor General not mind then AMU not paying the salary

प्रो. इरफान हबीब: ऑडिटर जनरल को एतराज नहीं, तो एएमयू इंतजामिया तनख्वाह क्यों नहीं दे रहा

Sat, 14 Jan 2023 08:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 14 Jan 2023 08:30 AM IST
सार

एएमयू में 1559 अस्थायी कर्मचारियों के हक में प्रसिद्ध इतिहासकार प्रोफेसर इरफान हबीब भी उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि जब इन कर्मचारियों को तनख्वाह देने में ऑडीटर जनरल को एतराज नहीं है, तो विवि के वित्त अधिकारी पसोपेश में क्यों फंसे हैं। जब इन कर्मचारियों को नवंबर की तनख्वाह दी गई, तो कोई सवाल नहीं उठा। 

विज्ञापन
If the Auditor General not mind then AMU not paying the salary
प्रो. इरफान हबीब

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में 1559 अस्थायी कर्मचारियों के हक में प्रसिद्ध इतिहासकार प्रोफेसर इरफान हबीब भी उतर आए हैं। उन्होंने कहा है कि जब इन कर्मचारियों को तनख्वाह देने में ऑडीटर जनरल को एतराज नहीं है, तो विवि के वित्त अधिकारी पसोपेश में क्यों फंसे हैं। बकौल प्रो. इरफान ‘मेरी यह बिल्कुल समझ में नहीं आ रहा है कि यह झगड़ा क्यों शुरू हो रहा है। जब इन कर्मचारियों को नवंबर की तनख्वाह दी गई, तो कोई सवाल नहीं उठा। दिसंबर में इन कर्मचारियों का सेवा विस्तार खत्म हो रहा था, जिसे कुलपति ने छह महीने के लिए बढ़ा दिया।

विज्ञापन


अब 1500 से ज्यादा कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिल रही है, यह समझ में नहीं आता है। जिस मद से नवंबर की तनख्वाह दी गई थी, उसी मद से दिसंबर की तनख्वाह दी जाए। नवंबर तक तनख्वाह देना कानूनी था, तो दिसंबर में ऐसा क्या हो गया है। जिस पर ऑडीटर जनरल को एतराज हो। इसेे कायदे से समझा जाए। जब एएमयू ने कर्मचारियों को नियुक्ति दी है, तो नैतिक रूप से विवि उन्हें तनख्वाह देने के लिए बाध्य हैं।
विज्ञापन


विवि इंतजामिया यह बिल्कुल नहीं कह सकता है कि कानूनी और नैतिक रूप से वह तनख्वाह देने के लिए बाध्य नहीं हैं। अगर तनख्वाह नहीं देनी थी तो फिर विवि ने उनसे एक महीने तक काम क्यों लिया?, काम कराया है तो उसका भुगतान फौरन अदा करना चाहिए। सेवा विस्तार भी बढ़ना चाहिए’।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को मिलेगा मौका
प्रोफेसर इरफान हबीब ने कहा कि तनख्वाह न मिलने के चलते एएमयू को बदनाम किया जा रहा है। उन्होेंने कहा कि एएमयू के मामले में कुछ लोग भाजपा को हस्तक्षेप करने का मौका दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed