{"_id":"5d66d1518ebc3e014b5f879f","slug":"if-stray-animals-found-on-road-government-take-action-city-office-news-ali212092454","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर आवारा गोवंश घूमते मिले तो नपेंगे ईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर आवारा गोवंश घूमते मिले तो नपेंगे ईओ
विज्ञापन
सड़कों पर घूमते आवारा गोवंश अब नजर नहीं आएंगे। लगातार शिकायतों से नाराज डीएम ने इन गोवंश को गोशालाओं तक पहुंचाने के लिए नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में प्रधान एवं सचिव यह जिम्मेदारी निभाएंगे।
जिले में तमाम गो आश्रय केंद्र एवं गोशालाएं खुलने के बावजूद सड़कों पर आवारा गोवंश की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गोवंश के विचरण एवं सड़कों पर जहां तहां बैठ जाने से लंबे लंबे जाम लग रहे हैं और ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो गई है। रात्रि में तो सड़कों पर बैठे गोवंश के चलते तमाम दुर्घटनाएं भी हो रही हैं।
कई लोग घायल हुए हैं तो कई काल का ग्रास बन गए हैं। लगातार बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर डीएम ने नगर आयुक्त, नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को पत्र लिखकर सड़कों पर आवारा घूमते गोवंश का निस्तारण कराने के आदेश जारी किए हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में यह जिम्मेदारी ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिवों को दी गई है। ताकीद दी गई है कि आदेशों का अनुपालन न करने एवं दुर्घटना होने पर इन सभी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।