{"_id":"634c622ecf3ab7232f05b0ab","slug":"if-someone-is-good-someone-has-expressed-doubt-aligarh-news-ali302808518","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी ने अच्छा तो किसी ने जाहिर किया शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी ने अच्छा तो किसी ने जाहिर किया शक
विज्ञापन
मुफ्ती जाहिद खान।
- फोटो : CITY OFFICE
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विहिप, राष्ट्रीय स्वयंसेविका संघ व एबीवीपी के प्रमुख पदाधिकारियों से संवाद में कहा,ये जरूरी नहीं कि मुस्लिम ‘जय श्रीराम’ बोलें, मगर वे संघ से जुड़कर संगठन के लिए काम करें, के बयान पर मुस्लिमों ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है।
योगी ने कही उम्दा बात
भाजपा दूसरी सियासी पार्टियों की तरह संविधान के तहत सभी एक साथ लेकर चलने की बात सोची है, तो यह अच्छी बात है। भाजपा में आने के लिए जयश्री राम बोलने कादबाव नहीं बनाया जाएगा। अगर यह बात योगी जी ने कही है तो ये उम्दा बात है। इसका स्वागत करते हैं। दूरी अच्छी बात नहीं होती है। मेरी 50 नस्लें इसी देश की हैं।
-प्रो. जाहिद अली खान, पूर्व विभागाध्यक्ष सुन्नी थियोलॉजी एएमयू
ये भी राशन वाली स्कीम है
जयश्री राम बोलने का दबाव न बनाने का योगीजी का फैसला सराहनीय है, लेकिन अगर अखलाक और भीड़ हिंसा के दौरान इसकी शुरुआत करते तो ज्यादा अच्छा होता। सोच अच्छी है, लेकिन एतबार के लायक नहीं है। जैसा राशन बंटा था चुनाव से पहले, उसके बाद बंद कर दिया गया था। ये भी राशन वाली स्कीम है।
विज्ञापन
-मारिया आलम, वरिष्ठ समाज सेविका
जयश्री राम बोलने का दबाव मुसलमानों पर न बनाने का निर्णय उल्लेखनीय है। भाजपा बहुत सही रास्ते पर जा रही है। भाजपा ने जो संकेत दिए हैं, उसका मतलब यही है कि सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास के नारे को पूरी तरह से लागू करना चाहती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान स्वागत योग्य है।
-हाफिज चौधरी इफराहीम हुसैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय समाज सेवक संगठन
भाजपा में शामिल होने वाले मुसलमानों पर जयश्रीराम बोलने का दबाव नहीं बनाया जाएगा। यह बात अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही है, तो उनके निर्णय का स्वागत करते हैं। लगता है भाजपा समझ चुकी है कि मुसलमानों को साथ लिए बिना तरक्की के मार्ग पर देश को नहीं ले जाया सकता है। सब मिलकर देश को मजबूत करेंगे।
-आसिफ खान शैजी, शाहजमाल