फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Samajwadi Party gave seven days ultimatum

Aligarh: सपाइयों ने दिया सात दिन का अल्टीमेटम, विद्युत आपूर्ति दुरुस्त न हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

Sat, 20 Jul 2024 05:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2024 05:05 AM IST
सार

अकराबाद विद्युत सब स्टेशन की आपूर्ति जंगल व खेत खलिहानों से होते हुए सिकंदराराऊ के जलालपुर से आती है। यह दूरी 20 किलोमीटर है और लाइन पुरानी हो चुकी हैं। इससे ठीक उलट अकराबाद से महज दो किलोमीटर की दूरी पर 400 केवी का बड़ा बिजली घर है। जिससे अकराबाद की लाइन जोड़ने के लिए करीब दस सालों से प्रयास चल रहा है, लेकिन कार्य पूरा नहीं हो सका है।

विज्ञापन
Samajwadi Party gave seven days ultimatum
अकराबाद बिजलीघर में धरना पर बैठे लोगों को आश्वासन देते एसडीओ शत्रुध्न चौहान - फोटो : स्वयं

विस्तार

समाजवादी पार्टी के तीन जिला पंचायत सदस्यों ने चरमराई बिजली आपूर्ति से परेशान होकर 19 जुलाई को ग्रामीणों के साथ कस्बा स्थित विद्युत सब स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया। तीन घंटे तक चले धरने में सपाइयों ने अल्टीमेटम दिया कि अगर सात दिन के अंदर विद्युत आपूर्ति दुरुस्त नहीं की गई तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ ने व्यवस्थाओं को ठीक कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।

विज्ञापन


सपा के जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र सिंह यादव, संजय दिवाकर और बबलू होल्कर ने बताया कि अकराबाद विद्युत सब स्टेशन की आपूर्ति जंगल व खेत खलिहानों से होते हुए सिकंदराराऊ के जलालपुर से आती है। यह दूरी 20 किलोमीटर है और लाइन पुरानी हो चुकी हैं। रोज कहीं न कहीं लाइन टूटती रहती है। शाम के समय खराबी हो जाए तो पूरी रात बिजली गुल रहती है। ट्रिपिंग हो रही है।
विज्ञापन


सपाइयों ने कहा कि इससे ठीक उलट अकराबाद से महज दो किलोमीटर की दूरी पर 400 केवी का बड़ा बिजली घर है। जिससे अकराबाद की लाइन जोड़ने के लिए करीब दस सालों से प्रयास चल रहा है, लेकिन कार्य पूरा नहीं हो सका है। इसको जोड़ दिया जाए तो समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली विभाग के एसडीओ शत्रुघ्न चौहान ने आश्वस्त किया कि वह उच्चाधिकारियों से बात कर जल्द ही इसका समाधान कराएंगे। इस मौके पर ठा धीरेंद्र प्रताप सिंह, अंसार अलवी, बंटू लाला, डैनी पाठक, शमशाद हाजी, पुष्पेंद्र यादव, जमालुद्दीन अलवी, जैकी ठाकुर, पंकज यादव, विकास सिंह, रघुवेश यादव, इंद्रजीत यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed