फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   newborn baby found on the road

कोई मजबूरी रही होगी: नौ माह तक अपने गर्भ में पाला, जन्म देते ही सड़क पर लावारिस छोड़ गई

Thu, 28 Nov 2024 02:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 28 Nov 2024 02:09 AM IST
सार

गांव शाहगढ़ के वीरेश कुमार को 25 नवंबर सुबह सड़क किनारे नवजात पड़ा मिला था। वह उसे अपने घर ले गए। नवजात मिलने की खबर पर कई निसंतान दंपती उसे अपनाने के लिए आ गए। सूचना पर 26 नवंबर को गांव में पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन
newborn baby found on the road
नवजात - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

कहते हैं कि मां की ममता निष्ठुर नहीं होती, लेकिन उसकी कोई मजबूरी रही होगी, नौ माह तक अपने गर्भ में पाला और जन्म देते ही सड़क पर लावारिस छोड़ दिया। आज इस मासूम को अपनाने के लिए कई हाथ आगे बढ़े हैं और कई मां उसे अपने आंचल की छांव देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


गांव शाहगढ़ के वीरेश कुमार को 25 नवंबर सुबह सड़क किनारे नवजात पड़ा मिला था। वह उसे अपने घर ले गए। नवजात मिलने की खबर पर कई निसंतान दंपती उसे अपनाने के लिए आ गए। सूचना पर 26 नवंबर को गांव में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाया कि नवजात शिशु को गोद लेने की कानूनी प्रक्रिया होती है।
विज्ञापन


उसके बाद पुलिस ने उसे जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बार्न केयर यूनिट) भेज दिया था। 27 नवंबर को कई दंपती जिला महिला अस्पताल भी पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार को भी कुछ निसंतान दंपती जिला महिला अस्पताल में नवजात को लेने पहुंचे थे। उन्हें समझाकर वापस भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed