फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If BJP government is not formed then the coming generations will be disappointed says archana pandey

भाजपा सरकार नहीं बनी तो आने वाली पीढ़ियां कोसेंगीः खनन मंत्री अर्चना पांडेय

Fri, 15 Mar 2019 10:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
If BJP government is not formed then the coming generations will be disappointed says archana pandey
राज्यमंत्री अर्चना पांडेय - फोटो : फाइल फोटो

नगर के पंत चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विजय लक्ष्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश सरकार की खनन मंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि अगर अब केंद्र में भाजपा सरकार नहीं बनी तो हमारी आने पीढ़ियां हमें कोसेंगी और कहेंगी कि आखिर क्या मजबूरी थी, जो देश को आगे ले जाने वाली देश के मान सम्मान को बढ़ाने वाली सरकार क्यों नहीं बनाई। हमें आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बनाने के लिए अगले पांच साल के लिए मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना होगा। मोदी सरकार ने पांच वर्ष में 50 वर्ष से ज्यादा काम किया है।

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय और भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर और भारत माता की जय व वंदे मातरम के उद्घोष के साथ किया गया। मंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि मोदी जी ने भारत को जो मान सम्मान पूरे विश्व में दिलाया है, क्या इससे पहले ऐसा हुआ। देश की सत्ता जैसे हाथों में गई, वैसे ही उसने काम किया। सपा-बसपा ने भी सत्ता पाकर क्या किया, सबको पता है। अब प्रदेश की सत्ता योगी के हाथ में आने से प्रदेश सात्विक मार्ग से तेजी से आगे बढ़ रहा है। पांडेय ने कहा कि आज के समय में तीन तरह की राजनीति का दौर है। पहली फैशन, दूसरी प्रोफेशन और तीसरी मिशन नेशन है। प्रोफेशन की राजनीति सपा, बसपा और कांग्रेस ने की वंशवाद को बढ़ावा दिया। फैशन की राजनीति सेवानिवृत्त नौकरशाह करते हैं, लेकिन भाजपा मिशन और नेशन की राजनीति कर रही है। 
विज्ञापन


गठबंधन पर तंज कसते हुए मंत्री ने कहा कि गठबंधन क्या है, इसके लिए सीता के स्वयंवर का उदाहरण है। जब बड़े राजाओं पर धनुष नहीं उठा तो निर्णय लिया कि सब मिलकर धनुष उठाकर तोड़ेंगे। सीता जी का पति कौन होगा, के प्रश्न पर राजाओं ने कहा कि उसके लिए आपस में युद्ध कर फैसला करेंगे। यही हाल चुनाव से पूर्व बेमेल गठबंधन का है। पांडेय ने युवाओं से आह्वान किया कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के बाद देश समझ गया है कि कौन देश को सम्मान और स्वाभिमान दे सकता है, इसलिए उन्हें घर-घर जाकर बताना है। बाकी का काम जनता मतदान कर पूरी कर देगी। पार्टी जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने  देश प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों को विस्तार से बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुसूचित मोर्चा के नेता रामवीर सिंह भैयाजी ने कहा कि आज पूरा देश मोदी जी के साथ है। विपक्षियों को समझ नहीं आ रहा कि वे करें तो क्या करें। युवा मोर्चा के पदाधिकारी मुकेश चौहान, योगेश परमार ने मंत्री को कमल के फूल का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की और संचालन विक्रम सिंह जादौन ने किया। प्रेम सिंह कुशवाहा, लोकेश जादौन, पूर्व सांसद डॉ. बंगाली सिंह, विपिन लाल, उपेंद्र वार्ष्णेय, भानुप्रताप, नितिन पुंढीर, पंकज गुप्ता, सुनील शर्मा, नीरज वैश्य, सचिन पुंढीर, आमोद राना, डॉ. अवनीश शर्मा, श्याम अग्रवाल, वेदप्रकाश नहना धनगर जिला मंत्री, रंजीत पौरुष, मुकेश शर्मा, मुकेश लोधी, संतोष पुंढीर बाबा मंडल अध्यक्ष, चंद्रवीर सिंह, सुबोध गुप्ता कचौरा, मीरा माहेश्वरी, राबिया खान, कमलनयन शर्मा, नानक चंद्र उपाध्याय आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed