फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If Aligarh ASP is not transferred within 24 hours then we will start protest, Says ABVP

एबीवीपी का एलान: 24 घंटे के अंदर एएसपी नहीं हटे तो पूरे प्रदेश में करेंगे उग्र आंदोलन

Tue, 27 Nov 2018 10:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Tue, 27 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
If Aligarh ASP is not transferred within 24 hours then we will start protest, Says ABVP
एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा एलान किया है कि 24 घंटे के अंदर एएसपी नीरज जादौन को नहीं हटाया गया तो पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन प्रारंभ कर देंगे। जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना लगाएंगे। शहर विधायक, छर्रा विधायक एवं भाजपा नेताओं ने परिषद की मांगों का समर्थन किया है। स्थानीय नेताओं ने लखनऊ के शीर्ष नेताओं को पूरे प्रकरण से अवगत करा दिया है।
विज्ञापन


अचतलाल स्थित परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश मंत्री योगेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रशासन की तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिस प्रकार से विद्यार्थी परिषद के कार्यालय में घुसकर पुलिस प्रशासन द्वारा तांडव किया गया और और स्वामी विवेकानंद तथा भारत माता का चित्र नीचे गिरा दिया गया, यह बर्दाश्त के बाहर है। भारत माता का चित्र गिराने वाले पुलिसकर्मियों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो।
विज्ञापन


जिला संयोजक सीटू चौधरी ने कहा कि जिले के अंदर सभी 12 इकाइयों पर पर बैठक की गई है और सभी ने बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि नीरज जादौन जब तक यहां से नहीं जाएंगे, तब तक आंदोलन चलेगा। इस अवसर पर नानक राजपूत, अंकित शर्मा, विशाल देशराज, दर्शन चौहान, प्रामिट, अर्चित, महेश चौधरी, अंकित उपाध्याय, ऋषभ चौधरी, अरुण, अमित चौधरी, शुभम शर्मा, भोले पंडित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'हमने 24 घंटे का समय दिया है जो अभी पूरा नहीं हुआ है। समय पूरा होने के बाद प्रशासन से बात करेंगे। हमारी प्राथमिकता एबीवीपी नेताओं की संतुष्टि है। इस मामले में सारे निर्णय परिषद को लेने हैं। उनका जो भी फैसला होगा, हम उसके साथ हैं।' - संजीव राजा, नगर विधायक

'जिलाधिकारी ने सिपाही के खिलाफ कार्यवाही कर चुके हैं। सीओ के खिलाफ कार्यवाही के लिए 24 घंटे का समय मांगा है। हमें उम्मीद है कि कार्यवाही होगी। चेकिंग के नाम पर गुंडागर्दी ठीक नहीं है। चेकिंग के नाम पर गाड़ी की चॉबी छिनना ठीक नहीं है।' - ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह, छर्रा विधायक 


'एएसपी के खिलाफ कार्यवाही के लिए प्रशासन द्वारा 24 घंटे का समय दिया गया है। रात 11 बजे 24 घंटे का समय पूरा हो रहा है। एएसपी का व्यवहार अच्छा नहीं है। पहले भी वह मेयर प्रत्याशी राजीव अग्रवाल का बिल्ला नोच चुके हैं। हम एबीवीपी के साथ है।' - विवेक सारस्वत, महानगर अध्यक्ष, भाजपा
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed