फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Idols of Laddu Gopal adorned by Geeta, traveling from Maharashtra to Madhya Pradesh

Aligarh News: महाराष्ट्र से मध्यप्रदेश तक जा रहीं गीता के हाथों से सजीं लड्डू गोपाल की मूर्तियां

Sat, 25 Jul 2026 02:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Idols of Laddu Gopal adorned by Geeta, traveling from Maharashtra to Madhya Pradesh
घर में लड्डू गोपाल की मूर्तियां बनातीं महिलाएं। संवाद 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को लेकर बाजारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बीच अलीगढ़ की महिलाओं के हाथों से सजी-धजी लड्डू गोपाल और राधा-कृष्ण की आकर्षक मूर्तियां न केवल स्थानीय बाजार में लोगों को लुभा रही हैं, बल्कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, जयपुर और मथुरा सहित कई शहरों तक अपनी पहचान बना रही हैं।
विज्ञापन


गीता शर्मा पिछले दो वर्षों से लड्डू गोपाल और राधा-कृष्ण की मूर्तियों का आकर्षक शृंगार कर उन्हें नया स्वरूप दे रही हैं। जन्माष्टमी से दो-तीन माह पहले ही उनके घर में मूर्तियों को सजाने का काम शुरू हो जाता है। रंग-बिरंगे कलरों और वस्त्र, मुकुट, आभूषण और अन्य सजावटी सामग्री से तैयार की गई ये मूर्तियां श्रद्धालुओं को खूब पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन


गीता शर्मा बताती हैं कि इस कार्य में उनके साथ सुनीता शर्मा, गरिमा शर्मा, हर्षिका और कनिष्का भी सहयोग करती हैं। पूरी टीम मिलकर प्रतिदिन लगभग 15 से 20 मूर्तियों का शृंगार करती है। उन्हें प्रत्येक लड्डू गोपाल की मूर्ति तैयार करने पर करीब 25 रुपये मेहनताना मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मूर्ति कारोबारी तुषार मिश्रा ने बताया कि 100 ग्राम से लेकर दो किलोग्राम तक के आकार की लड्डू गोपाल की मूर्तियों की मांग इस समय तेजी से बढ़ रही है। अलीगढ़ में तैयार होकर सजी ये मूर्तियां मथुरा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश (भोपाल) और जयपुर सहित कई शहरों में भेजी जा रही हैं, जहां श्रद्धालु इन्हें विशेष रूप से पसंद कर रहे हैं। जन्माष्टमी नजदीक आते ही इन मूर्तियों की मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed