{"_id":"57d06b914f1c1b9863318111","slug":"i-will-not-sacrifice-the-stench-on-the-dm-office-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदबू दूर नहीं हुई तो डीएम आॅफिस पर त्याग दूंगी प्राण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदबू दूर नहीं हुई तो डीएम आॅफिस पर त्याग दूंगी प्राण
अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
बदबू दूर नहीं हुई तो डीएम आॅफिस पर त्याग दूंगी प्राण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में चर्बी गलाने, पशुओं के अपशिष्टों से अलग-अलग पदार्थ बनाने से होने वाली बदबू अब बेहद गंभीर समस्या बन गई है। मेयर शकुंतला भारती ने बुधवार को एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह से मुलाकात करने के बाद ऐलान किया कि अगर 24 घंटे में चर्बी गलाने का काम बंद नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी।
फिर भी समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी कार्यालय पर अपने प्राणत्याग देंगी। मेयर ने एडीएम सिटी से मुलाकात के दौरान कहा कि उन्होंने स्वयं प्रशासन को कई बार कहा है कि महानगर में चर्बी उबालने वालों एवं अवैध कट्टीघर संचालकों के विरुद्घ कानूनी कार्रवाई की जाय ताकि महानगरवासी राहत महसूस कर सकें लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।
उलटा उन पर ही आरोप लग रहे हैं कि वह लापरवाही बरत रही हैं। बदबू की समस्या को लेकर शासन के इशारे पर प्रशासन द्वारा उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। मेयर ने कहा कि महानगर की जनता इसकी गवाह है कि साफ सफाई को दुरुस्त रखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए वह जनसमस्याओं का निराकरण कराती हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर उन्होंने एडीएम सिटी एसबी सिंह को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।