{"_id":"5a2af25a4f1c1ba12d8b7756","slug":"i-had-called-for-applause-i-was-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलाया था वाहवाही करने, झेलनी पड़ी फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलाया था वाहवाही करने, झेलनी पड़ी फजीहत
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Sat, 09 Dec 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक मुद्दे पर आयोजित कार्यक्रम में झूठ बोलकर बुलाने की बात कहते हुए
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात विधानसभा चुनाव में कड़ी टक्कर दे रही कांग्रेस को घेरने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा अपना टेंपो हाई करने के लिए अब दूसरे प्रदेशों में भी कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इस सिलसिले में भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की ओर से शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद गूलर रोड स्थित मंत्रा गेस्ट हाउस में तीन तलाक के मुद्दे पर कुछ खास मुस्लिम महिलाओं को बुलाया गया। यहां उनसे भाजपा के समर्थन में बोलने की उम्मीद लगाई गई थी, लेकिन प्रोग्राम उल्टा पड़ गया।
कार्यक्रम में पहुंची मुस्लिम महिलाओं के एक तबके ने तीन तलाक सहित अन्य कई मुद्दों पर केंद्र की भाजपा सरकार का समर्थन किया तो दूसरे तबके की महिलाओं ने कहा कि उनको धोखे से बुलाया गया है। उनसे कहा गया था कि आधार कार्ड, राशन कार्ड, 50 हजार का लोन और आवास आवंटन के फार्म भरे जाएंगे, इसलिए वह आई हैं। अब यहां माजरा दूसरा है। भाजपाइयों को इन महिलाओं की नाराजगी झेलनी पड़ी।
महिलाओं को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष इमरान सैफ ी ने कहा कि केन्द्र में जबसे भाजपा की सरकार बनी है। तब से मोदी सरकार ने अवाम को जाति-धर्म में बांटकर नहीं, बल्कि 125 करोड़ भारतवासियों के हित की बात की है। जनधन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हर वर्ग को मिला है। महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत ने कहा कि तीन तलाक सहित तमाम मुद्दों पर मुस्लिम समाज गुजरात में भाजपा के साथ है। पूरे देश में तीन तलाक पर भाजपा के प्रयास को मुस्लिम महिलाओं ने सराहा है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी रहे राजीव अग्रवाल ने कहा कि तीन तलाक पर बढ़ती जागरूकता महिलाओं को इस दासता से उबारेगी। यहां पर प्रदेश पदाधिकारी आलोक अवस्थी, मनीष राय, वैभव गौतम, राशिद पहलवान, जाकिर, शाकिर कुरैशी, जमाल अहमद और इमरान आदि थे।
विज्ञापन
मोदी ने महिलाओं के दर्द को समझा
कार्यक्रम में शामिल होने आईं नाजमीन, परवीन और शकीरा खान सहित कई महिलाओं ने कहा कि तमाम सियासी दलों ने हमेशा ही मुस्लिमों को वोट के तौर पर इस्तेमाल किया। लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार ने तीन तलाक के मुद्दे पर मुस्लिम महिलाओं के दर्द को समझा और कानून बनाया। अगर तीन तलाक बंद हो जाएगा तो मुस्लिम महिलाओं को इज्जत से जिंदगी बसर करने का मौका मिलेगा।
हमें धोखे से बुलाया
कार्यक्रम में पहुंचीं नसरीन सहित कुछ अन्य महिलाओं ने बताया कि उनको धोखे से कार्यक्रम में बुलाया गया था। उनसे कहा गया था कि उनके आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड, 50 हजार रुपये का सरकारी लोन और प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म भरवाए जाएंगे। फार्म भरने के कुछ दिन बाद ही उनको ये दस्तावेज मुहैया करा दिए जाएंगे। महिलाएं कह रही थीं कि वह इसी वजह से प्रोग्राम में शिरकत करने आईं थीं। अगर उन्हें ये पता होता कि तीन तलाक के मुद्दे पर भाजपा वाले कार्यक्रम कर रहे हैं, तो वे कतई नहीं आतीं। कार्यक्रम में आई 65-70 महिलाओं में से करीब 20 महिलाएं यही बात कह रही थीं। भाजपा नेताओं ने इन महिलाओं को खामोश कराने की कोशिश की, लेकिन वे चुप नहीं हुईं।
हमें क्या पता था मोदी की जय-जयकार करने बुलाया है
कार्यक्रम में पहुंची एक महिला पत्रकार ने जब मुस्लिम महिलाओं से अकेले में बात की, उन्होंने कार्यक्रम के प्रति नाराजगी जताई और झूठ बोलकर बुलाने से हुई परेशानी व निराशा के बारे में बताया। उन्होेंने बताया कि उनसे कहा गया था कि गूलर रोड पर कार्यक्रम हो रहा है, जहां योजनाओं के फार्म भरवाए जाएंगे। लेकिन यहां आने पर पता चला कि मोदी की जय-जयकार का कार्यक्रम हो रहा है। भाजपाइयों ने जब यह सब देखा, तो उन्होंने पत्रकार को टोकना शुरू कर दिया। यह देखकर अन्य महिलाएं गेट से निकलकर जाने लगीं। इस पर महिला पत्रकार ने नारा लगाया ‘नारा ए तकबीर.. अल्लाहू अकबर’। नारे सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर, दुपहिया और चौपहिया वाहन ठहर गए। इससे सड़क पर जाम लग गया। महिला पत्रकार को कुछ लोगों ने समझाबुझा कर शांत कराया। भाजपाइयों का कहना था कि महिला पत्रकार जानबूझ कर प्रोग्राम को दूसरी दिशा में मोड़ना चाहती थीं। आधे घंटे तक हंगामा होता रहा।