फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband moved his wife From house, Wife sitting on strike

अलीगढ़ : शौहर ने घर से निकाला बीवी को, ससुराल के बाहर धरने पर बैठी

Sat, 18 Jul 2020 01:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Husband moved his wife From house, Wife sitting on strike
घर के बाहर बैठी नाजिया। - फोटो : CITY OFFICE
महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सराय रहमान में शुक्रवार को एक महिला अपने पति द्वारा घर से निकाले जाने के बाद ससुराल के बाहर ही धरने पर बैठ गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उठाने का प्रयास किया। मगर, वह इंसाफ मिलने तक धरना देने की जिद पर अड़ी है। इधर, शौहर उसे साथ रखने को तैयार नहीं है। पुलिस देर रात तक मामले में माथापच्ची करती रही।
विज्ञापन

नाजिया निवासी बाबरी मंडी, कोतवाली ने बताया कि उसका निकाह पांच साल पहले सराय रहमान में रहने वाले एक युवक के साथ हुआ था। पांच साल पहले पति मायके घुमाने के बहाने ले गया था और वहीं छोड़ आया। तब से अब तक शौहर उसे साथ में रखने को तैयार नहीं है। साथ रखने की बात कहने पर तीन तलाक की धमकी देता है।
विज्ञापन

नाजिया के मुताबिक शुक्रवार को वह जबरन घर पर पहुंची तो शौहर ने उसे घर के भीतर भी नहीं घुसने दिया। इससे उसने तय किया है कि जब तक उसे इंसाफ नहीं मिल जाएगा, वह धरने से नहीं उठेगी। इधर, मोहल्ले वालों की सूचना पर थाना पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने महिला और उसके पति को समझाने का प्रयास किया। मगर, दोनों अपनी अपनी जिद पर अड़े रहे। थाना इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार दुबे के मुताबिक महिला अगर तहरीर देगी तो उसके पति पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल उसका धरना खत्म कराने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed