फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband gets life imprisonment for burning his wife alive

अलीगढ़ः पत्नी को जिंदा जलाने के आरोपी पति को उम्रकैद

Fri, 21 Jan 2022 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Husband gets life imprisonment for burning his wife alive
गोंडा के नगला श्याम में पत्नी को केरोसिन डालकर जिंदा जलाकर मारने की घटना के आरोपी पति को उम्रकैद व डेढ़ लाख रुपये जुर्माने से दंडित किया गया है। यह फैसला एडीजे-5 प्रवीन कुमार पांडेय की अदालत से सुनाया गया है। खास बात है कि न्यायालय ने इस घटना को दुर्लभ अपराध की श्रेणी में माना है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता एडीजीसी रविकांत शर्मा के अनुसार, मुरसान के गांव तलैया कलुआ नगरिया के पप्पू ने अपने दो बेटियों भारती व दुर्गेश की शादी 7 मई 2014 को श्याम नगला के सगे भाइयों क्रमश: अरविंद व मनोज संग की। शादी के बाद भारती के एक बच्चा भी पैदा हुआ। मगर दहेज के लिए दंपती में विवाद शुरू हो गए। इसके चलते दोनों बहनें अपने मायके जाकर रहने लगीं। बाद में उनकी ननद की शादी नजदीक आने पर दोनों के पति उन्हें 8 दिसंबर 2017 को अपने साथ बुला लाए। मुकदमे के अनुसार 20 दिसंबर 2017 को अरविंद ने भारती को कमरे में बंद कर केरोसिन डालकर जला दिया।
विज्ञापन

इसकी सूचना 22 दिसंबर को मायके पक्ष को दी और 25 दिसंबर को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मुकदमे में हालांकि अरविंद के अलावा देवर करन, कालू व मनोज आरोपी बनाए गए। मगर घर में ही मौजूद छोटी बहन दुर्गेश ने बयान दिया कि घटना वाली शाम अरविंद व भारती अपने कमरे में थे। तभी उसे अरविंद ने केरोसिन डालकर आग लगाई और खुद बिस्तर पर बैठकर उसे जलता देखता रहा। हालांकि दूसरे देवर कालू ने बचाने का प्रयास किया। मगर असफल रहा। अदालत ने इस बयान को महत्वपूर्ण आधार मानते हुए अरविंद को दोषी करार दिया और दहेज हत्या में दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा में आरोपी को उम्रकैद व डेढ़ लाख रुपये जुर्माने से दंडित किया। साथ में एक लाख रुपया भारती के बच्चे को देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय की टिप्पणी
- दोष सिद्ध अरविंद अपनी पत्नी को आग लगाकर आराम से बिस्तर पर बैठ गया और मृतका को जलने दिया। यह मानवता के विरुद्ध घोर अपराध है। अरविंद कितना हृदय का कठोर है कि जलती हुई महिला को बचाने का प्रयास भी नहीं किया। यह दुर्लभ हत्या के केस में तो आता है। अगर अन्य कोई ओवर्ट एक्ट होता तो दुर्लभतम से दुर्लभ होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed